मातृ भारती की कार्यकारिणी गठित
भीनमाल. स्थानीयफाफरिया हनुमान मंदिर परिसर में स्थित आदर्श सेवा मंदिर में व्यवस्थापक केदारेश्वर बोहरा की मौजूदगी में मातृ भारती का गठन किया गया। प्रधानाचार्य लक्ष्मणसिंह ने बताया कि कार्यकारिणी में लक्ष्मी देवी अध्यक्ष, हंसा देवी उपाध्यक्षा, रुकिया देवी मंत्री, विमला देवी सहमंत्री, शीतल राठौड़ कोषाध्यक्ष, चंदा देवी प्रचार-प्रसार मंत्री और कृष्णा देवी, ललिता देवी, सुशीला देवी, कंचन देवी, हेमलता देवी, नर्मदा देवी, मंजू देवी भंवरी देवी लोहार को सदस्या मनोनीत की गई। इस अवसर पर नवीन कुमार, जितेंद्र कुमार और ललित कुमार सहित विद्यालय स्टाफ मातृ शक्ति मौजूद थी।