आरोपी अनिल पाड़िया को भारी सुरक्षा में न्यायालय में पेश किया
भीनमाल | करीब3 वर्ष पूर्व मेहता मार्केट सांचौर से दिनदहाड़े प्रतिष्ठित व्यवसायी भोपालचंद मेहता का अपहरण मारपीट के कुख्यात आरोपी अनिल पाड़िया को शुक्रवार को भारी पुलिस सुरक्षा के साथ स्थानीय एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार भोपालचंद मेहता अपहरण कांड सहित विभिन्न अपराधों में शामिल कुख्यात आरोपी अनिल पाड़िया को शुक्रवार दोपहर 2 बजे एसआई गोमदराम बोस प्रेमाराम विश्नोई के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक हथियारबंद जवान पुलिस बस में पाड़िया को एडीजे कोर्ट लाया गया। यहां एडीजे परमवीरसिंह चौहान की अदालत में पेश किया गया। जहां अन्य आरोपी महेशकुमार जाट रामकुमार जाट उपस्थित नहीं होने के कारण बयान नहीं हो सकें। करीब 2.15 बजे पाड़िया को पुलिस बल के साथ पुन: ले जाया गया। पाड़िया वर्तमान में गुगरा घाटी जेल अजमेर में बंद है।
भीनमाल. शातिर अपराधी अनिल पाड़िया को कड़ी सुरक्षा में न्यायालय में पेश करने ले जाती पुलिस।