पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसंत पंचमी पर्व पर जिलेभर में हुए कई आयोजन

बसंत पंचमी पर्व पर जिलेभर में हुए कई आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्शविद्या मंदिर प्राथमिक जालोर स्थित भीनमाल मार्ग विद्यालय में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व का आयोजन किया गया, जिसमें मां शारदा के समक्ष सिरे मंदिर गादीपति गंगानाथ महाराज ने दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती पूजन का शुभारंभ किया। महाराज ने नवप्रवेशित बालक बालिकाओं को अक्षर ज्ञान के लिए स्लेट कॉपी पेंसिल पुरस्कार में दी। सरस्वती पूजन शिक्षा यज्ञ पंडित सुमनसिंह गायत्री परिवार में करवाया।

राजेंद्र नगर स्थित वंदना विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक देशाराम माली ने छात्रों को संबोधित करते हुए दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक कमलेश परमार ने मां सरस्वती पर गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राजेंद्रसिंह गुर्जन, दशरथ सोनगरा ने भी विचार व्यक्त किए। विवेकानंद सैकंडरी पब्लिक स्कूल में भी बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुदर्शन पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी उत्सव हर्षोल्लास मनाया गया। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर कौशल्स विक्टोरिया स्कूल में मां सरस्वती का पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। निदेशिका कौशल मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें जूनियर वर्ग में ख्याति मिश्रा, देव प्रजापत, मोहित राजपुरोहित क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में चंद्रा परिहार चौथाराम पहले और दूसरे स्थान पर रहे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसू में बसंत पंचमी पर कार्यक्रम का आयोजन प्रकाशचंद्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य वरमेशचंद्र खोरवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी प्रद्युम्न शर्मा ने सरस्वती माता के जन्म पर जानकारी दी। इस अवसर पर रगाराम मीणा, शरद जोशी, हंसाराम माली एवं मनोहरसिंह ने भी विचार व्यक्त किए।

बसंतपंचमी पर सुनाए गीत

जालोर|गांधीएजुकेशन स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से नाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई इसके बाद गायक फारुख शेख दीवाना ने ‘बसंत है आया रंगीला’, ‘मैंने कहा फूलों से’, ‘रंग बसंती अंग बसंती छा गया’ ‘ओ बसंती पवन पागल’, ‘पतझड़ सावन बसंत बहार’ सहित कई गीतों की प्रस्तुत दी। इस मौके संस्था प्रधान मोहम्मद युनुस, गुलशन बानो, रेखा देवी, फरमान अली, नरपत खत्री समेत कई जने मौजूद थे।

भीनमाल|आदर्शविद्या मंदिर उमावि बालिका में शुक्रवार को बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में कक्षा 8वीं 10वीं की बालिकाओं ने यज्ञ का आयोजन कर विश्व की खुशहाली की कामना की। इस दौरान आचार्य हनुमान दवे की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन की पूर्णाहुति करवाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उर्मिला खंडेलवाल, विनीता जोशी, नम्रता व्यास, नरपत परमार किरण प्रकाश दवे अंकिता देवेरा सहित बड़ी संख्या में विद्यालय स्टाफ छात्राएं मौजूद थी। इसी प्रकार नवीन आदर्श विद्या मंदिर में बसंत पंचमी सरस्वती माता का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुश्री प्रेरणा दवे, आचार्या जया खंडेलवाल, निकिता दवे, सलौनी दवे, रिंकल बालोत, सुश्री किरन सुश्री मोनिका दवे आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार सेंट जेवियर्स स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व प्रेमसुख राजपुरोहित माधाराम एडवोकेट की मौजूदगी में मनाया गया। निदेशक विष्णुदत्त व्यास ने बताया कि इस दौरान रंगोली, वाद-विवाद निबंध सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अनिता व्यास, विनोद पाठक, सत्यब्रह्मसिंह मोहती, राजेश, कविता दवे, मेनका विश्नोई, हेमलता शर्मा, दीपिका पूर्णिमा आदि स्टाफ मौजूद था।

यज्ञका आयोजन हुआ

सांचौर|स्थानीयआदर्श विद्या मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर मुनि आश्रम में महंत मोहनराम महाराज के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन हुआ। आयोजित हुआ। इस मौके आदर्श शिक्षण संस्थान के जिलाध्यक्ष डॉ. किशनलाल जोशी ने कहा शिक्षा के साथ संस्कार का होना भी जरूरी है। कार्यक्रम संयोजक सांवलाराम सुथार ने बताया कि कार्यक्रम में 30 भैया बहिनों का विद्यारंभ संस्कार किया गया। वहीं पंच कुंडीय यज्ञ में 12 अभिभावकों ने सप|ीक आहुतियां दी। इस मौके शांतिलाल बोथरा, कांतिलाल सूर्या, ईश्वरसिंह राव तथा हीरालाल सोनी सहित अभिभावक मौजूद थे।

बालवाड़ा|कस्बेसमेत क्षेत्रभर के गांवों में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया कस्बे के जय भारती उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व प्रधानाध्यापक मूलाराम व्यवस्थापक ओमपुरी गोस्वामी की उपस्थिति में उत्साह से मनाया। इसी प्रकार विद्या भारती बाल निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी बसंत पंचमी का पर्व प्रधानाध्यापक चौथाराम विश्नोई की मौजूदगी में समारोह पूर्वक मनाया गया।

खबरें और भी हैं...