पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज 15 के शेष...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिवैज्ञानिकों की राय में कितनी सही है ये विधि : कृषिविज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक बीके मीना का कहना है कि फूड प्रिजर्वेशन के तहत टमाटर को सुखा किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। देसी तरीके से सोलर हीटिंग से ड्राई किए जाने वाले टमाटर का न्यूट्रिशन ज्यादा होने के साथ ये किसी प्रकार से हानिकारक नहीं हो सकते। सोलर ड्राई प्रोसेस लेबोरेट्री में भी सही पाया गया हैं। डॉक्टर मीना ने बताया कि इसके लिए 38 से 40 डिग्री तापमान की आवश्यकता रहती हैं। इस टेंपरेचर में मोस्चयर भी कम रहता हैं जिससे टमाटर जल्दी सूखने के साथ इसके न्यूट्रिशन पर भी कम असर पड़ता हैं। जालोर में तापमान ज्यादा ही रहता हैं ऐसे में किसानों को टमाटर ऐसी जगह सुखाने चाहिए जहां तापमान होने के साथ धूप सीधी टमाटर पर नहीं पड़े। इससे टमाटर का कलर चेंज नहीं होगा वहीं न्यूट्रिशन कंपोनेंट भी सही रहेंगे।

सूखेटमाटर का मार्केट कहां : प्रिजर्वेटेडेड्राई टोमेटो की मांग भारत के मसाला निर्माताओं के अलावा पूरे विश्व में रहती हैं। देश में इसकी मांग मसाला निर्माता कंपनियों के अलावा फाइव स्टार होटलों में भी रहती हैं। इसका उपयोग पोटेटो चिप्स पिज्जा बनाने में ज्यादा होता हैं। वहीं विदेशों में ड्राई टोमेटो किचन में बारह मास उपयोग में लिया जाता हैं, खासकर यूरोपीय कंट्री के अलावा चाइना, ईरान, जर्मनी फ्रांस में इसकी डिमांड बहुत ज्यादा रहती हैं।

बैंकमें चोरी...

एमजीबैंक के मेनेजर मनोहरसिंह ने बताया कि गुरुवार रात अज्ञात चोर बैंक के मेनगेट का ताला तोड़ अंदर घुसे तथा बैक में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काटने के साथ बैंक में रखे सामान को इधर-उधर फेंकने के साथ तोडफ़ोड़ भी की। चोरों ने स्ट्रॉंगरूम पर लगे तालों को भी तोड़ने का प्रयास किया। इसके अलावा बैक के हॉल में एक तिजोरी को उठाकर बाहर ले आए वजन ज्यादा होने से तिजोरी बैंक परिसर के बाहर गेट के पास छोड़कर चले गए। चोरों की ओर से की गई कोशिश के बावजूद वो कामयाब नहीं हो सके। शुक्रवार सुबह जब डयूटी पर आए तो ताले टूटे देख पुलिस को चोरी होने की सूचना देकर मौके पर बुलवाने के साथ मामला दर्ज करवाया। इधर ग्रामीणों को जब बैंक में चोरी की खबर मिली तो ग्रामीण गुस्साते हुए क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों पर पुलिस की ओर से अंकुश नहीं लगा पाने पर रोष जताया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे एक दिन पूर्व ही कस्बे के आमली रोड स्थित वंदे पेट्रोलियम पंप पर भी रात के समय चोरी की घटना हुई, जिसके सीसीटीवी फुटेज में चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा हैं,मगर पुलिस की ओर से अभी तक चोर को पकड़ा नहीं जा सका हैं।

अस्थाईपुलिस चौकी फिर भी हो रही चोरियां : कस्बेमें पिछले साल जैनों के मकानों में हुई चोरियों के बाद ग्रामीणों की मांग पर कस्बे मे अस्थाई पुलिस चौकी लगाने के साथ वहां दो कांस्टेबल को नियुक्त किया था। जिनके ठहरने के लिए कमरा खाने की व्यवस्था जैन संघ की ओर से की जा रही हैं। इसके बावजूद गांव में चोरियों का सिलसिला नहीं थम रहा।

रिफाइनरीको...

जबकिउड़ीसा में तो तेल निकलता है ही राज्य सरकार की कोई भागीदारी है। जबकि राजस्थान रिफाइनरी में दोनों बातें है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सांसद हरीश चौधरी के मार्गदर्शन में संभाग के नागरिक कांग्रेसी कार्यकर्ता 13 फरवरी को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे। पाराशर ने बताया कि जालोर जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर सवेरे 10.30 बजे से धरना दिया जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिकडिवाइस...

कहांकितने देंगे परीक्षा : जालोरशहर के 23 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6450 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी तरह आहोर में 6 केंद्रों पर 1650 तथा भीनमाल के 17 केंद्रों पर कुल 4900 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

रोडवेजचलाएगा अतिरिक्त बसें : राजस्थानपरिवहन निगम जालोर आगार की ओर से शनिवार को आयोजित पटवार भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई हैं। जिसके तहत जालोर-पाली मार्ग पर अलसुबह 5.45 से सवेरे 8.45 बजे तक हर 15 मिनट के अंतराल से बसें चलाई जाएगी। इसी तरह भीनमाल से पाली रूट पर 6 से 7 बजे तक बसें चलाई जाएगी। सांचौर से पाली मार्ग पर सवेरे 5 बजे बस चलेगी। मुख्य प्रबंधक यशवंत सिंघारिया ने बताया कि 13 फरवरी को पाली जाने वाली सभी बसें उसी दिन शाम 3 बजे से हर 15 मिनट के अंतराल पर जालोर के लिए रवाना होगी।

परीक्षार्थियोंको 10.30 बजे परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित होना होगा : तलाशीमें लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस 13 फरवरी शनिवार को परीक्षा केन्द्र पर सवेरे 10.30 बजे आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा ताकि उनकी तलाशी का कार्य समय पर पूर्ण हो सके अन्यथा देरी होने पर परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया सकता हैं जिसके लिए वे स्वयं उत्तरदायी होंगे।

खबरें और भी हैं...