- Hindi News
- National
- शोभायात्रा से होगा जालोर महोत्सव का आगाज, तीन दिन होंगे मनोरंजक कार्यक्रम
शोभायात्रा से होगा जालोर महोत्सव का आगाज, तीन दिन होंगे मनोरंजक कार्यक्रम
पर्यटनविभाग, जिला प्रशासन एवं जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में 15 से 17 फरवरी तक जालोर महोत्सव 2016 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निर्धारित विभिन्न दिवसों पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर आशाराम डूडी ने बताया कि राजस्थान के पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन एवं जालोर विकास समिति द्वारा 15 से 17 फरवरी तक जालोर महोत्सव 2016 का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि जालोर महोत्सव के तहत 15 फरवरी सोमवार को सवेरे 6.30 तुलसी घाट, सुंदेलाव तालाब पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सवेरे 8.30 बजे रा.उ.प्रा.वि.हनुमानशाला से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जोकि हरिदेव जोशी सर्किल, हॉस्पिटल चौराहा, आहोर चौराहा होते हुए स्टेडियम पहुंचेंगी जहां पर सवेरे 10.00 बजे उद्घाटन सत्र का आयोजन होगा, जिसमें जालोर की पारम्परिक गेरों का सामूहिक नृत्य तथा खेलकूद प्रतियोगिता एवं महिलाओं की सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं दोपहर 12.00 बजे से राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में करियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया जायेगा। शाम 7.00 बजे स्टेडियम में आतिशबाजी के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव में फूड कंपीटिशन में मजा आता हैं
^महोत्सवके दौरान फूड कंपीटिशन के साथ सलाद बेस्ट रेसिपी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित करने से कंपीटिशन के साथ रसोई में कुछ नया सीखने को मिलता हैं। वहीं घरवाले भी उसी फूड की डिमांड करने लगते हैं जो कंपीटिशन में पार्टिसिपेट करते हैं तब बहुत अच्छा लगता हैं। -चंदा देवी, गृहिणी
महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताएं रोमांचक
^महोत्सवमें होने वाली प्रतियोगिताएं देखने का मजा आता हैं, वो प्रतियोगिताएं शारीरिक खेल की हो या बच्चों की लेमन रेस की या फिर सिंगिंग कंपीटिशन हर प्रतियोगिता में रोमांच देखने को मिलता हैं। महोत्सव में रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। -पारस वैष्णव शहरवासी
ग्लैमरस होती हैं मिस्टर एंड मिस प्रतियोगिता
^महोत्सवके दौरान मिस्टर जालोर मिस जालोर की प्रतियोगिता महोत्सव खत्म होने के बाद कई दिनों तक लोगों के जेहन में रहती हैं। इस प्रतियोगिता से जहां यूथ को शहरवासी आइकन की नजर से देखते हैं वहीं घरवाले भी विनर प्रतिभागी की प्रशंसा करते नहीं थकते,बड़ी ही ग्लैमर्स होती है ये प्रतियोगिता। -निर्मला माली, गृहिणी
जालोर महोत्सव को लेकर गर्व महसूस होने लगा हैं
^पिछलेतीन साल से फरवरी माह में आयोजित होने वाले जालोर महोत्सव दिन दिन लोकप्रिय होने लगा हैं। बहुत अच्छा लगता हैं जब अन्य जिलों में रहने वाले हमारे परिवार के लोग महोत्सव की तारीख के बारे में पूछते हैं। उस समय मेरा सिर गर्व से ऊंचा हो जाता हैं। -मंजू सोलंकी, गृहिणी
यह रहेगा दूसरे दिन का कार्यक्रम
16फरवरी मंगलवार को सवेरे 7.30 बजे रा.उ.प्रा.वि.हनुमानशाला से हरिदेव जोशी सर्किल, हॉस्पिटल चौराहा, आहोर चौराहा होते हुए स्टेडियम तक मैराथन दौड़ (प्रतियोगिता) रन-फॉर-जालोर का आयोजन किया जाएगा तथा सवेरे 10.00 बजे स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जबकि दोपहर 12.00 बजे सांचौर में पश्चिमी राजस्थान घुड़ दौड़ आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार शाम 4 बजे स्टेडियम प्रांगण जालोर में डॉग एण्ड पप शो का आयोजन तथा शाम 7.00 बजे स्टेडियम में आतिशबाजी के बाद रात्रि 8 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।
यहरहेगा अंतिम दिन का कार्यक्रम
17फरवरी बुधवार को सवेरे 8.30 बजे जालोर से कानीवाड़ा, आहोर होते हुए पुन: जालोर तक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा तथा स्टेडियम में सवेरे 10 बजे खेलकूद अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। वहीं शाम 4.00 बजे स्टेडियम में समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा जबकि रात्रि 7.00 बजे स्टेडियम में आतिशबाजी तथा शाम 7.30 बजे विश्व प्रसिद्घ एबिलिटी अनलिमिटेड फाउण्डेशन दिल्ली द्वारा स्टेडियम प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में 15 से 17 फरवरी तक सवेरे 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक प्रतिदिन पारम्परिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। स्टेडियम प्रांगण में 13 फरवरी से 22 फरवरी तक शॉपिंग मेला फूड कोर्ट, किड्स गेम जोन एण्ड एंटरटेनमेंट जोन आदि का आयोजन किया जायेगा वही 15 से 17 फरवरी तक ऑटो वाइकल गैलेरी, ग्रेनाइट एण्ड हैण्डीक्राफ्ट आइटम मेले का आयोजन किया जाएगा। जालोर महोत्सव के दौरान स्थानीय स्टेडियम में आर्ट गैलेरी का भी आयोजन होगा जिसमें फोटो प्रदर्शनी, कपड़ों पर चित्र, पत्थरों पर विभिन्न प्रकार की कलाकृति एवं पुराने सिक्के एवं डाक टिकट आदि भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
जालोर महोत्सव के तहत ऑडिशन कल
भीनमाल|राजस्थान पर्यटन विभाग, जिला उपखंड प्रशासन और जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जालोर महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, मिस मिस्टर भीनमाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार को सवेरे १० बजे राउप्रावि कचहरी रोड प्रांगण में ऑडिशन होगा। इच्छुक प्रतिभागी ऑडिशन स्थल पर भी आवेदन कर सकते है। कार्यक्रम समन्वयक मीठालाल जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह नजर रहा है। उपखंड अधिकारी चूनाराम विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
जालोर. स्टेडियम में जालोर महोत्सव को लेकर चल रही तैयारिया के साथ सजने लगे डोम।