पुरस्कार पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे
जिलेमें गार्गी पुरस्कार इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार का वितरण समारोह प्रताप चौक स्थित बालिका विद्यालय में जालोर विधायक अमृता मेघवाल के मुख्य आतिथ्य, बाबूलाल मेघवाल के विशिष्ट आतिथ्य, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जयनारायण द्विवेदी की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भैराराम चौधरी प्रभुदान राव की मौजूदगी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की 7 दसवीं की और 7 12वी की बालिकाओं को इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भैराराम चौधरी ने बताया कि दसवीं की बालिकाओं के खाते में 75 हजार रुपए और 12वीें की बालिकाओं के खाते 1 लाख रुपए जमा होंगे। इसके अलावा जिले में 392 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जालोर ब्लॉक में 112 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गार्गी पुरस्कार से सम्मानित 10वीं की बालिकाओं को 3-3 हजार रुपए तथा 12वीं की बालिकाओं को 5-5 हजार रुपए के चेक दिए गए।
भीनमाल| राज्यसरकार की ओर से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को स्थानीय राउमावि विद्यालय प्रांगण में गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन विधायक पूराराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान धुखाराम पुरोहित ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, भाजपा नगर अध्यक्ष भरतसिंह भोजाणी, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशंकर दवे, पूर्व नपा अध्यक्ष सरोज बाफना दांतीवास सरपंच चैनराज चौधरी मौजूद थे, जिसमें 60 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार के रूप में प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक पूराराम चौधरी ने बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए केंद्र राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए बालिकाओं को संस्कारवान शिक्षा के माध्यम से परिवार, समाज देश का कल्याण करने की बात कही। प्रधान धुखाराम पुरोहित ने राज्य सरकार की ओर से प्रारंभ बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आने का आह्वान किया। नपा अध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने कहा कि एक बालिका शिक्षित होकर दो परिवारों के विकास में सहायक बनती है। उन्होंने पिछड़े गरीब तबके के उत्थान के लिए शिक्षा से वंचित बालिकाओं को विद्यालय से जोडने की बात कही। नगर अध्यक्ष भरतसिंह भोजाणी, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशंकर दवे पूर्व नपा अध्यक्ष सरोज बाफना ने भी विचार व्यक्त किए। व्याख्याता भंवरसिंह राव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली पांच दर्जन से अधिक बालिकाओं को अतिथियों की ओर से क्रमश: 3 हजार 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के चैक प्रदान किए गए। इस अवसर पर डा. श्रवणकुमार शर्मा, प्रागाराम चौधरी, तेजाराम विश्नोई, नंदकिशोर, गोविंदराम, जोराराम, श्रीमती राजलक्ष्मी, श्रीमती शशि प्रभा दिनेश बालौत सहित बड़ी संख्या में विद्यालय स्टाफ छात्र मौजूद थे। अंत में संस्थान प्रधान कमल जोशी ने आभार जताया।
जसवंतपुरा| कस्बेमें स्थित राउमा विद्यालय जसवंतपुरा में शुक्रवार को प्रतिभाशाली छात्राओं को गार्गी पुरस्कार वितरित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान पिंकी पुरोहित विशिष्ट अतिथि के रुप में विकास अधिकारी राकेश पुरोहित मौजूद थे। वहीं पंचायत समिति सदस्य उमरावसिंह चारण,सरपंच कौशल्यादेवी, फूलचंद खंडेलवाल भी मौजूद थे। अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनोहरसिंह चारण ने की।
आहोर| नगरमें स्थित आर्दश राउमा विद्यालय में शुक्रवार को आहोर ब्लॉक की प्रतिभावान बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार वितरित किए। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित के हाथों बालिकाओं को पुरस्कार दिए। विधायक पुरोहित ने बेटियों को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि आपकी प्रतिभा को सरकार ने सम्मानित किया हैं, अब आप और आगे बढ़कर जिले अपने परिवार का नाम ऊंचा कर उन्हें सम्मान दें। कार्यक्रम में आहोर ब्लॉक की 100 बालिकाओं को 3000 तथा 5000 हजार रुपए की राशि के चेक प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया इस मौके संस्था प्रधान जालमसिंह राठौड़, रमेशचंद्र दवे, हरिशंकर रावल, डाइट प्राचार्य देवलता चौरवानी, प्रफुल्लचंद्र तथा पारसमल गुर्जर अभिभावक मौजूद थे।
सायला| कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित थे, वहीं अतिथि के नाते पंचायत समिति सदस्य भाविका त्रिवेदी उपस्थित रही। कार्यक्रम में अतिथियों ने सत्र 214-15 में कक्षा दसवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 7 बालिकाओं, 12वीं कक्षा की 6 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार दिया। वहीं 10 वीं की 4 छात्राओं को पुरस्कार की द्वितीय किश्त दी। इस मौके मुख्य अतिथि सरपंच सुरेश राजपुरोहित ने कहा कि सरकार की ओर से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही गार्गी पुरस्कार योजना से गांव की बेटियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहन मिलता है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा ने आभार जताया। मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक श्यामसुंदर शर्मा ने किया। इस अवसर पर व्याख्याता पीयूष तिवारी, अविनाश भाटी, रणछोड़ाराम मेघवाल, सुनीता भीमवाल, स्कूल संचालक अक्षय त्रिवेदी, अभिभावक गणपत भारती, नाथूसिंह सहित अभिभावक मौजूद थे।
आहोर| नगरमें स्थित आर्दश राउमा विद्यालय में शुक्रवार को आहोर ब्लॉक की प्रतिभावान बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार वितरित किए। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित के हाथों बालिकाओं को पुरस्कार दिए। विधायक पुरोहित ने बेटियों को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि आपकी प्रतिभा को सरकार ने सम्मानित किया हैं, अब आप और आगे बढ़कर जिले अपने परिवार का नाम ऊंचा कर उन्हें सम्मान दें। कार्यक्रम में आहोर ब्लॉक की 100 बालिकाओं को 3000 तथा 5000 हजार रुपए की राशि के चेक प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया इस मौके संस्था प्रधान जालमसिंह राठौड़, रमेशचंद्र दवे, हरिशंकर रावल, डाइट प्राचार्य देवलता चौरवानी, प्रफुल्लचंद्र तथा पारसमल गुर्जर अभिभावक मौजूद थे।
सांचौर| नगरमें स्थित अपेक्स इंटरनेशनल हायर सेकंडरी स्कूल की 20 छात्राओं को शुक्रवार को हायर सेकेंडरी स्कूल में एसडीएम केशव मिश्रा के हाथों गार्गी पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अपेक्स स्कूल की छात्राएं जिन्होंने माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक परीक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए थे। उनका सम्मान किया गया। पुरस्कार के रुप में छात्राओं को 3000 रुपए की राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जालोर. गार्गी पुरस्कार समारोह में मंचासीन अतिथि, मौजूद छात्राएं अभिभावकगण।
आहोर. छात्रा को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित करते विधायक।
सायला. कस्बे में गार्गी पुरस्कार वितरित करते अतिथि।