विद्यालय के बगीचे में बैठे लोगों को बेदखल करवाने की मांग
करीब दो दर्जन से अधिक अभिभावकों गणमान्य नागरिकों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राप्रावि गौशाला रोड के बगीचे में बैठे लोगों को बेदखल करवाने की मांग की है। पार्षद पुखराज विश्नोई, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष घेवरचंद राजपुरोहित सचिव सुरेशकुमार माली के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी चूनाराम विश्नोई को सौंपे ज्ञापन में बताया कि राप्रावि गौशाला के बगीचे में गत वर्ष अतिवृष्टि के दौरान अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को अस्थाई रूप से ठहराया गया था, जिसमें से एक परिवार वर्तमान में बगीचे में ही डेरा डाले हुए है। ज्ञापन में बताया कि उक्त परिवार के सदस्यों की ओर से बगीचे में दिन रात्रि के दौरान शराब पीने के बाद गाली-गलौच करने धूम्रपान की वजह से विद्यालय का वातावरण खराब हो रहा है। इस अवसर पर मसराराम पुरोहित, प्रेमसिंह, राजमल परमार, चिरंजी व्यास, मंगलाराम, महावीरसिंह, मोहनलाल, शारदा देवी, सविता देवी, मंजूदेवी जेताराम विश्नोई सहित कई जने मौजूद थे।