भीनमाल| जैनमहातीर्थ 72 जिनालय के पंचम वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम के
भीनमाल| जैनमहातीर्थ 72 जिनालय के पंचम वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम के तहत गुरूवार रात्रि को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि बाल कवि बैरागी, मुनव्वर राणा, अशोक चक्रधर, शैलेष लोढा, जगदीश सोलंकी, विष्णु सक्सेना, अब्दुल गफ्फार, संजय झाला, दिनेश दिग्गज सहित दर्जनभर कवि भाग लेंगे। महातीर्थ 72 जिनालय के पंचम वार्षिक ध्वजारोहण के अवसर पर मंगलवार से त्रिदिवसीय महोत्सव का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी बंधु भाग लेंगे।
राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 18 को