राष्ट्रीय लोक अदालत में 136 प्रकरणों का निस्तारण
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला मुख्यालय तालुका मुख्यालय भीनमाल, सांचौर रानीवाड़ा पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र जोशी ने बताया कि कुल 136 प्रकरणों में पक्षकारों के बीच समझाइश करवाकर निस्तारण किया, जिसमें 24 लाख 66597 रुपए की समझौता राशि का अवार्ड पारित किया गया। मनीष अग्रवाल पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बताय कि निस्तारण प्रकरणों में से न्यायालयों में लंबित 83 वसूली एवं अन्य प्रकृति के प्रकरणों का निस्तारण किया। 53 बैंक ऋण वसूली संबंधी प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण किया गया।
भीनमाल में 21 प्रकरणों का निस्तारण
भीनमाल| राष्ट्रीयविधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 138 एनआई एक्ट के कुल 130 में से 21 प्रकरणों का निस्तारण आपसी समझाइश राजीनामा के जरिए किया गया। इस अवसर पर एडीजे रामदेव सांदू, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल, सदस्य कुंदनमल जैन, कर्मचारी योगेशकुमार, प्रकाश गहलोत फाउलाल आदि मौजूद थे।
ब्याज में छूट मिली तो दी दुआएं
सांचौर.राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को तालुका विधिक सेवा सिमिति सांचौर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। लोक अदालत के दौरान बैंकों ऋण संबंधी मामलों में जब पक्षकारों को छूट मिली तो उन्होंने खूब दुआएं दी। तालुक विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार में लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन के 49 प्रकरणों का निस्तारण हुआ जिसमें 2 लाख 23 हजार 62 रुपये का सेटलमेंट हुआ। इस मौके पुरुषोत्तम दवे, एडवोकेट गंगाराम विश्नोई, सदराम विश्नोई, इब्राहिमशाह जूनेजा, जालाराम पूनिया प्रताप विश्नोई, छोगाराम सहित अन्य वकीलों ने राजीनामे की भावना से पक्षकारों में समझाइश की। इस अवसर पर वाचक लालसिंह, हनुमानाराम मीणा, कनिष्ठ लिपिक भरत कुमार मेघवाल, स्टेनो रमेश कुमार, शंकरलाल मीना, सहायक कर्मचारी मुकद्दरअली, लालाराम, एडवोकेट दिलीप विश्नोई, जेपी विश्नोई, महेंद्र वैष्णव, रविन्द्र दहिया, नरसीराम आदि मौजूद थे।
जालोर, भीनमाल सांचौर में आयोजित हुई लोक अदालत, विभिन्न प्रकरणों का हुआ निस्तारण
लोक अदालत
जालोर. राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों का निस्तारण करते न्यायाधीश।