पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शारदे बालिका छात्रावास में वार्डन के लिए साक्षात्कार 23 को

शारदे बालिका छात्रावास में वार्डन के लिए साक्षात्कार 23 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्तमान में जिले में संचालित बालिका छात्रावासों में वार्डन के लिए प्रशिक्षित इच्छुक महिला अध्यापिकाओं के साक्षात्कार 23 दिसम्बर को रमसा कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। जिला परियोजना समन्वयक जयनारायण द्विवेदी ने बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जिले में वर्तमान में पूनासा (भीनमाल), अरणाय (सांचौर), देवपुरा (रानीवाड़ा) एवं जालोर जिला मुख्यालय पर शारदे बालिका छात्रावास चल रहे हैं। शारदे बालिका छात्रावास के लिए माध्यमिक या प्राथमिक शिक्षा विभाग के राजकीय सेवा में कार्यरत किसी भी ग्रेड की प्रशिक्षित इच्छुक अध्यापिका जिनकी आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं हो वे निर्धारित शर्तों के अधीन वार्डन के पद पर अतिरिक्त प्रभार संभालने के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र प्राप्ति एवं साक्षात्कार 23 दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित रमसा कार्यालय पर आयोजित किये जाएंगे।





उन्होंने बताया कि इच्छुक शिक्षिकाएं निर्धारित तिथि के अनुसार साक्षात्कार में भाग ले सकती हैं। छात्रावासों में वार्डन के रूप में चयनित शिक्षिकाओं को वेतन के अतिरिक्त 5 हजार रुपये प्रति माह मानदेय के रूप देय होंगे।