एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की
जालोर. राजकीयकॉलेज में लक्ष्मणसिंह सांखला के नेतृत्व में नियमित छात्रों ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की। इसी तरह जिले में सांचौर, भीनमाल, रानीवाड़ा, सायला, बागोड़ा सहित आस पास के क्षेत्रों में तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रम के नियमित विद्यार्थियों को भी सदस्य बनाया जा रहा है। एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल मेघवाल ने बताया कि अभी तक जिले में 789 नियमित विद्यार्थियों ने सदस्यता ग्रहण की है। अभियान 26 दिसंबर तक चलेगा।