विहिप की बैठक आयोजित
भीनमाल. विश्वहिंदू परिषद की बैठक स्थानीय महेश्वर महादेव मंदिर में प्रखंड मंत्री हीरालाल सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला मंत्री पीराराम चौहान, जिला सह संयोजक नरेश कुमार माली, वचनाराम बंजारा, अरविंद माली, ओमप्रकाश, घनश्याम वैष्णव, दिलीप, अजमल कुमार दर्जी और जगदीशसिंह राव सहित कई जने मौजूद थे।
इसी प्रकार निकटवर्ती पुनासा में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।