- Hindi News
- खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथि में किया परिवर्तन
खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथि में किया परिवर्तन
खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथि में किया परिवर्तन
जालोर.प्रारंभिकशिक्षा विभाग की ओर से आयोजित होने वाली 59वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मधुसूदन बागरानी ने बताया कि 14 वर्ष छात्र छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता अब 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्र वर्ग की प्रतियोगिता राउप्रावि भुतवास मांडोली नगर छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता राबाउप्रावि धुंबडिय़ा भीनमाल में होगी।