10 के एसी खराब और 4 पड़ी खटारा
वर्तमान में चार एंबुलेंस में खराबी के चलते नहीं हो रहा संचालन
भास्करन्यूज | जालोर
जिलेमें वर्तमान में संचालित हो रही 16 एंबुलेंस में 10 गाडिय़ों के एसी पिछले डेढ़ महीने से खराब पड़े हैं। इसको लेकर जिला प्रभारी का कहना है कि उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को अवगत करवा दिया है लेकिन एसी कब तक ठीक होंगे इसके बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। अन्य एंबुलेंस की बात करें तो भाद्राजुन, करड़ा, झाब चितलवाना में एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण खटारा ही पड़ी, जिनका पिछले कई दिनों से संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यदि गंभीर मरीजों को रेफर करना हो या फिर इलाज के बाद मरीजों को उनके घर जाना हो तो काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
सक्शनमशीन भी खराब : गंभीरमरीजों अथवा फूड पॉइजनिंग के केस में मरीज के पेट से दूषित पानी निकालने श्वास नली को साफ करने के काम आने वाली सक्शन मशीन भी जालोर एंबुलेंस में खराब पड़ी है। ये वो मशीन है जो ऑक्सीजन वेंटीलेटर पर रहने वाले बेहोश मरीज की श्वास नली को साफ रखती है ताकि उसे ऑक्सीजन मिलती रहे। यह मशीन मरीज की श्वास नली में तरल पदार्थ यानि म्यूकस बाहर निकालकर वैक्यूम बनाती है जो सांस रूकने नहीं देती।
एक दुर्घटनाग्रस्त, तीन गाडि़यां खराब
भीनमालमें 25 मार्च को एक दुर्घटना में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई थी जो करीब छह महीने बीत जाने के बाद भी आज दिन तक सर्विस सेंटर में ही पड़ी है। हालांकि वैकल्पिक तौर पर सायला से संचालित हो रही दो में से एक एंबुलेंस को भीनमाल भेजा गया है। वहीं भाद्राजून की एंबूलेंस पिछले दो महीनों से तथा करड़ा में संचालित हो रही एंबूलेंस भी इंजन में खराबी के कारण पिछले एक महीने से सर्विस सेंटर पर ही खड़ी है। पिछले दो दिनों से झाब चितलवाना की गाड़ी भी तकनीकी खराबी जाने के कारण बंद पड़ी है।
शीघ्र करेंगे व्यवस्थाओं में सुधार
^जिलेकी 10 एंबुलेंस में एसी खराब होने के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया था। कंपनी के कर्मचारी आने पर ही एसी ठीक हो पाएंगे। वहीं भीनमाल, करड़ा, भाद्राजून की गाडिय़ां ठीक होने के लिए सर्विस सेंटर भेजी हुई है। जालोर एंबूलेंस में बीपी उपकरण सक्शन मशीन के बारे में जानकरी लेकर शीघ्र ही उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। खराब गाडिय़ों को जल्दी ठीक करवाकर व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। -देवकीनंदननागर, जिलाप्रभारी, 108 एंबूल