पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 59वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

59वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके जय कृष्णा उच्च प्राथमिक पब्लिक स्कूल के तत्वाधान एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में गुरूवार को 59 वीं जिला स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी (11 वर्ष छात्र-छात्रा) कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक एवं एथेलिटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक उद्‌घाटन हुआ। प्रतियोगिता सचिव प्रधानाध्यापक थानाराम परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता में आहोर, जालोर, रानीवाड़ा, भीनमाल, सांचौर, चितलवाना, सायला जसवंतपुरा ब्लॉक की 32 टीमों के 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खो-खो छात्र वर्ग का उद्घाटन मैच रानीवाड़ा एवं भीनमाल के बीच खेला गया, जिसमें भीनमाल की टीम विजयी रही। वही छात्रा वर्ग का कबड्डी मैच चितलवाना एवं जालोर के बीच खेला गया, जिसमें जालोर की टीम ने जीत दर्ज की। छात्रा वर्ग में ही कबड्डी का दूसरा मैच भीनमाल सांचौर के बीच हुआ, जिसमें सांचौर की टीम ने बाजी मारी और जीत हासिल की। समारोह में अतिथि रूप में सरपंच मांगीलाल मीणा, प्रधानाचार्य आनंदसिंह राठौड़, देवीसिंह सोढ़ा एबीईईओ सवाराम चौधरी मौजूद रहे। इस मौके पर संयोजक सचिव थानाराम परिहार, ब्लॉक खंड समन्वयक हीरारामचौधरी, ब्लॉक सहखंड समन्वयक भंवरलाल सुथार, निर्णायक श्रवणसिंह, जगताराम चौधरी, भीखाराम, मोहनलाल बोस, नरपतसिंह थांवला, कार्यालय कर्मी घीसालाल मेघवाल, विक्रम कुमार, श्रीकृष्ण अग्रवाल, मुख्तियार खां टीम प्रभारी लकमाराम मेघवाल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

भीनमाल.कस्तुरबागांधी आवासीय बालिका विद्यालय पुनासा में आयोजित 8वीं जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी मधुसूदन बागरानी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश राजपुरोहित, भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष सोनी, सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसी भंवरसिंह चारण बीईईओ मनोहरलाल गोदारा मौजूद थे। प्रतियोगिता संयोजक अंजु सोढा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की कुल 7 कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की 202 बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तहत कबड्डी में अरणाय पुनासा, खो-खो में जालेरा कल्ला पुनासा, वॉलीबाल में जालेरा कल्ला पुनासा और बेडमिंटन में जालेरा कल्ला पुनासा ने प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला प्रभ