पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाले को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग

नाले को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल. भाजपानगर उपाध्यक्ष एवं पार्षद राजमल परमार ने नगरपालिका अध्यक्ष अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केदार तालाब से जाकोब तालाब तक बहने वाले नाले को अतिक्रमण मुक्त करवाकर सफाई करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि वर्षा के दौरान करीब आधे शहर का पानी केदार तालाब में एकत्रित होता है। ओवरफ्लो होने पर उक्त तालाब का पानी नाले में बहकर जाकोब तालाब में जाता है। करीब 60 फीटे चौड़े एक किलोमीटर लंबे नाले पर अतिक्रमण बबूल की झाडिय़ों की वजह से पानी का बहाव बंद हो गया है। इस कारण वर्षा के दौरान जाकोब तालाब में पानी नहीं के बराबर आता है। ज्ञापन में उक्त नाले से अतिक्रमण हटवाकर बबूल की झाडिय़ा हटवाने की मांग की है।