- Hindi News
- प्रशासन की समझाइश पर छात्रों ने उठाया धरना
प्रशासन की समझाइश पर छात्रों ने उठाया धरना
जीकेगोवाणी राजकीय कॉलेज में रिक्त पद भरवाने सहित अन्य मांगों को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन पांचवें दिन रविवार को पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद समाप्त कर दिया गया। दोपहर करीब 12 बजे एडिशनल एसपी रामेश्वर मेघवाल, तहसीलदार विशनाराम देवड़ा, थानाधिकारी अशोक आंजणा हेड कांस्टेबल भागीरथराम विश्नोई ने धरनास्थल पहुंचकर छात्रों से समझाइश कर समस्याओं के समाधान के लिए उचित प्रयास करने का आश्वासन दिया। जिस पर छात्र धरना समाप्त करने का राजी हुए। इसके बाद भूख हड़ताल के तीसरे दिन एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष कमलेश सियाक को ज्यूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई। सियाक ने बताया कि यदि एक महीने के भीतर मांगे पूरी नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन फिर से शुरु किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद पुखराज विश्नोई, सर्जनसिंह राठौड़, युकां नेता श्रवण ढाका, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण ढाका, शौकतअली, दिनेश बंजारा, भजनलाल मांजू, भरत जाणी और कमलेश ढाका सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।
मुख्यमंत्रीसे मिले एबीवीपी कार्यकर्ता
इधर,एबीवीपी नगर मंत्री चैनाराम के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया से मुलाकात कर राजकीय कॉलेज में रिक्त पदों सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर अवगत करवाया।
भीनमाल. ज्यूसपिलाकर भूख हड़ताल तुड़वाते अधिकारी।