चरमराई सफाई व्यवस्था
भीनमाल. स्वच्छभारत अभियान एवं स्थानीय नगरपालिका प्रशासन की ओर से प्रारंभ सफाई अभियान के बावजूद नगर में जगह-जगह कचरे के ढेर गंदे पानी के भराव की वजह से आमजन का जीना और राहगीरों का चलना मुहाल हो गया है। नगर के वार्ड संख्या 14 में स्थित माहेश्वरी कॉलोनी में गंदे पानी के भराव की वजह से मौहल्लेवासियों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं, निकासी के अभाव में गंदे पानी ने आबादी क्षेत्र में तालाब का रुप धारण कर लिया है, जिसमें जहरीले मच्छर उत्पन्न होने और सडांध मारने की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।