कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस
भीनमाल. युवाकांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय कार्यालय में काला दिवस के रुप में मनाया गया। नगर अध्यक्ष दिनेश बंजारा ने बताया कि भाजपा सरकार के एक वर्ष के असफल कार्यकाल को काला दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष गणपत ढाका, शकूर खान, शौकतअली बेहलीम, सुनील मोर्य, भरत जाणी, राजू बालोटिया, आबिद अली, मैसाराम देवासी, बाबूलाल खिलेरी, जालाराम जाणी और बीरबल ढाका सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।