पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सत्संगसेवा समिति एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार की प्रशिक्षु छात्राओं की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत स्थानीय नीलकंठ महादेव मंदिर में मंहत शीतलाईनाथ महाराज एवं सिद्धाईनाथ महाराज के नेतृत्व में सफाई की गई।

गायत्री परिवार के प्रतिनिधि महेश व्यास ने बताया कि मंदिर परिसर में सफाई अभियान रविवार को दिनभर जारी रहा। इस दौरान मंदिर परिसर में पड़ा कचरा झाड़ियों को हटाया गया। इस अवसर पर हरचंद सुथार, खेताराम घांची, पांचाराम सुथार, दौलाराम घांची, रामसिंह, रुपाराम भाटी, पृथ्वीराज त्रिवेदी और पारसमल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।