बैठक में रविदास जयंती मनाने का निर्णय
बैठक में रविदास जयंती मनाने का निर्णय
भीनमाल| सर्वराष्ट्रीय मेघवंश महासभा की बैठक स्थानीय क्षेमंकरी माता की तलहटी पर रविंद्र रोहिन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें 22 फरवरी को रविदास जयंती धूमधाम से मनाने, समाज में व्याप्त कुरीतियां मिटाने के लिए युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। इस अवसर पर गोपीलाल मेघवाल, तलकाराम रांगी, भरत सिंघल, जोगाराम मेघवाल, केवलाराम, डायालाल, अर्जुनकुमार जितेंद्रकुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।