पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जालोर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

जालोर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोरमहोत्सव को तैयारियों को लेकर जालोर विकास समिति की बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलक्टर गुप्ता ने महोत्सव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के समन्वयकों से कार्यक्रमों की जानकारी लेकर बताया कि कार्यक्रमों में अगर किसी भी तरह की कठिनाई रही हो तो प्रशासन निराकरण के लिए तत्पर हैं। बैठक में उपस्थित कॉर्डिनेटरों ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित सभी ऑडिशन मंगलवार बुधवार को पूरे हो गए हैं। महोत्सव के लिए अंतिम रूप से चयनित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों उनको प्रदर्शित करने का समय दिन से संबंधित सूचना जल्द उपलब्ध करवा दी जाएगी। महोत्सव में होने वाले कवि सम्मेलन में राहत इंदौरी, हरि ओम पंवार, दिनेश सिंदल, मुन्ना बेटरी जैसे दिग्गज कवि शामिल होंगे। कलक्टर ने आयोजकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे कार्यक्रमों की समय सारणी तय करते समय सभी कार्यक्रम तय समय सीमा में पूरे करने के साथ मंच पर पहुंचने के लिए रैंप की व्यवस्था भी करें जिससे परेशानी ना हो। उन्होंने टॉयलेट, चेंज रूम तथा नाम सहित बैठक व्यवस्था की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी विभागों की ओर से झांकी तैयार करने के लिए जालोर उपखंड अधिकारी हरफूल पंकज को निर्देश देते हुए कहा कि वे इसके साथ रन फोर जालोर, शोभा यात्रा में सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। बैठक में जालोर महोत्सव के लिए तैयार किए थीम सॉग जय जालोर को भी सुनाया बैठक में महोत्सव स्थल पर प्रशासन की ओर से स्थापित किए जाने वाले नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नूर मोहम्मद को बनाया गया इस अवसर पर जालोर उपखंड अधिकारी हरफूल पंकज, जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर, कोषाध्यक्ष कालूराज मेहता, समन्वयक मानवेंद्र पुरोहित, ईश्वरलाल शर्मा, महिला कॉर्डिनेटर निशा एम., कोषाधिकारी दशरथ कुमार सोलंकी, तहसीलदार (भू.अ.) ममता लहुआ सहित विभिन्न कार्यक्रम समन्वयक अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...