शिविर में शिशुओं की माताओं का स्वास्थ्य जांचा
प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र पूनासा में बुधवार को शिशु स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. भगवानाराम जांगिड़ की मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया गया। डा. जांगिड़ ने शिशु की माताओं के स्वास्थ्य की जांच की शिविर में शिशु स्वास्थ्य, मातृ स्वास्थ्य एवं विभागीय योजनाओं से संबंधित आईसी सामग्री का प्रदर्शन भी किया गया। आशा सहयोगिनियों ने ओआरएस का घोल बनाने की प्रक्रिया से अवगत करवाया। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य को लेकर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ. सैय्यद यासीन अशरफ, दिनेशकुमार, अरूण, आशा सहयोगिनी मांगीदेवी, शांतिदेवी कमलादेवी सहित कई जने मौजूद थे।
राष्ट्रीय शिशुस्वास्थ्य दिवस का आयोजन: हाड़ेचा| कस्बेके राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को राष्ट्रीय शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। बीसीएमओ डॉ. पीआर बोस ने बताया कि 5 वर्ष तक के बच्चों की माताओं के साथ स्वास्थ्य केंद्र पर बुला शिशु के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इस मौके चिकित्सक कमलेश विश्नोई, मेलनर्स खंगाराराम, बाबूलाल तथा अशोक घीया सहित अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।
भीनमाल. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूनासा में शिशु स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर।