बैठक में माघ महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय
भीनमाल| श्रीमहाकवि माघ विकास संस्थान हिंदू सेवा समिति की संयुक्त बैठक दिनेश दवे पर्बतसिंह सोलंकी की मौजूदगी में आयोजित हुई। जिसमें 22 फरवरी को महाकवि माघ महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. घनश्याम व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के तहत २२ फरवरी सुबह स्थानीय माघ चौक पर विश्व कल्याणार्थ महायज्ञ, माघ महापूजन के बाद माघ की प्रासंगिकता पर संगोष्ठी शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इस अवसर पर जबराराम भाटी, सुरमसिंह सोलंकी, कुलदीप याज्ञी, केदार बोहरा, मीठालाल वैष्णव, चैनाराम सुथार, मांगीलाल माली, प्रवीण एम दवे, ललित शर्मा, दिलीप व्यास शंभूदत्त दवे मौजूद थे।