पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12 को जारी होगी फाइनल प्रतिभागियों की सूची

12 को जारी होगी फाइनल प्रतिभागियों की सूची

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर महोत्सव को लेकर जिम्मेदारियां बांटी

भीनमाल | राजस्थानपर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, जालोर विकास समिति उपखंड प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 15 16 फरवरी को जालोर महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपखंड अधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपकर आमजन से जन सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।

उपखंड अधिकारी चूनाराम विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम के तहत झांकी प्रदर्शन में उपखंड स्तरीय विभागों को अनिवार्य रूप से भाग लेने के लिए पाबंद किया गया है। तहसीलदार विशनाराम देवड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहर के साथ-साथ ग्रामीण युवक-युवतियां विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। देवड़ा ने बताया कि शोभायात्रा में सर्वश्रेष्ठ बैंड वादक, घोडी सजावट, ऊंट शृंगारित करने वाले ढोल बजाने वाले का भी सम्मान किया जाएगा। उपखंड समन्वयक मीठालाल जांगिड़ ने बताया कि 15 फरवरी को सवेरे 7 बजे राउप्रावि कचहरी रोड में पूजन योग प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा। इस दौरान योग प्रशिक्षक जोरावरसिंह राव पारस घांची की ओर से योगों का प्रदर्शन किया जाएगा। सवेरे 9 बजे स्थानीय कचहरी रोड विद्यालय प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरेगी। शोभायात्रा के लिए नपा कनिष्ठ अभियंता अतुल परिहार, जबराराम भाटी माणकमल भंडारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। दोपहर 2 बजे स्थानीय शिवराज स्टेडियम में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसके लिए शशि दीपक रिडमलोत, व्याख्याता भंवरसिंह राव शशि भवानीसिंह को प्रभारी नियुक्त किया है। 16 फरवरी को सवेरे 8 बजे स्थानीय माघ चौक से रन फॉर भीनमाल का आयोजन होगा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ धावक को पुरस्कृ़त किया जाएगा। जांगिड़ ने बताया कि रन फॉर भीनमाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। दौड़ में भाग लेने वालों को टी-शर्ट केप वितरित की जाएगी। रन फॉर भीनमाल के लिए शशि भवानीसिंह, दीपक रिडमलोत माणकमल भंडारी को प्रभारी नियुक्त किया है। सवेरे 10 बजे फूटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसके लिए गुमानसिंह, दीपक रिडमलोत अशोक दिवाकर को प्रभारी बनाया गया है। दोपहर 2 बजे राउप्रावि कचहरी रोड में ‘मेरे सपनों का भीनमाल’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सांय 7 बजे मिस मिस्टर भीनमाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसके लिए श्रवण सोनगरा, श्रवण चौहान, सतीश सैन, किशोर सांखला प्रतिभा भोजक को प्रभारी नियुक्त किया है। सांय 8 बजे भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसके लिए प्रधानाचार्या श्रीमती कीर्ति वाजपेयी, प्रधानाचार्य कमलकिशोर, श्रवण सोनगरा ललित शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। सांस्कृतिक संध्या मिस एंड मिस्टर भीनमाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राबाउमावि में आवेदन कर सकते है, जिसके लिए 14 फरवरी को सवेरे 9 बजे स्थानीय कचहरी रोड विद्यालय प्रांगण में ऑडिशन का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को स्थानीय उपखंड अधिकारी कार्यालय में उपखंड अधिकारी चूनाराम विश्नोई की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, पारस मोदी, माणकमल भंडारी, पारस घांची, जोरावरसिंह राव, किशोर सांखला, अधिशाषी अधिकारी भीखाराम जोशी, डा. रमेश देवासी, भरतसिंह भोजाणी, किशोर सांखला, सतीश सैन, कीर्ति वाजपेयी श्रवण सोनगरा आदि मौजूद थे।

गायन का ऑडिशन आज

जालोरमहोत्सव में ऑडिशन के तीसरे एवं अंतिम दिन बुधवार को गायन के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे गायन के आवेदित प्रतिभागी हनुमानशाला स्कूल में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ऑडिशन देंगे। ऑडिशन में एकल गायन सीनियर, एकल गायन जूनियर एवं समूह गायन के प्रतिभागी अपने फन का जलवा बिखेरेंगे। चयनित प्रतिभागी जालोर महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यदि कोई गायक ट्रैक के माध्यम से गाता है तो उसे उस गाने के ट्रैक को पैन ड्राइव में लेकर आना होगा।

इनप्रतियोगिताओं के आवेदन भी होंगे जमा

इसकेअलावा बुधवार को मेहंदी, सलाद डेकोरेशन, फेंसी ड्रेस एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के लिए आवेदन राबाउप्रावि हनुमानशाला में जमा किए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं के लिए किसी तरह का ऑडिशन नहीं लिया जायेगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन जमा करवा प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...