पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 को

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | राष्ट्रीयविधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला मुख्यालय तालुका मुख्यालय भीनमाल, सांचौर रानीवाड़ा पर 13 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित चैक अनादरण प्रकरण वसूली प्रकरणों तथा बैंक ऋण संबंधी प्रीलिटिगेशन स्तर के प्रकरणों का निस्तारण जरिए समझाइश एवं राजीनामा से किया जाएगा पक्षकार उक्त दिवस को संबंधित न्यायालय मुख्यालय पर उपस्थित होकर अपने मामलों को सुनवाई के लिए रखवा कर लोक अदालत की भावना से अंतिम रूप से निस्तारित करवा सकते है। लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण करवाने से पक्षकारों के धन एवं समय की बचत होगी। पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष अग्रवाल ने बताया कि नाल्सा की ओर से पूरे वर्ष के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का कार्यक्रम तय किया जा चुका है। जिसके अनुसार 12 मार्च को दीवानी एवं राजस्व प्रकरणों, 9 अपै्रल को श्रम एवं पारिवारिक मामलों, 14 मई को एमएसीटी प्रकरणों तथा बीमा क्लेम, 9 जुलाई को बिजली, पानी, दूरभाष एवं अन्य जन उपयोगी सेवाओं की लोक अदालतें आयोजित की जाएगी। इसी तरह अगस्त से दिसंबर 2016 तक हर माह के द्वितीय शनिवार को विभिन्न प्रकार के प्रकरणों में राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...