पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षत्रिय गोरक्षा शौर्य समागम 14 को

क्षत्रिय गोरक्षा शौर्य समागम 14 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | स्वतंत्रभारत में गोभक्तों के बलिदान के 50 वर्ष होने की पूर्व संध्या पर पथमेड़ा गोधामा द्वारा प्रायोजित देश में प्रथम संत नारायणगिरी, महंत प्रताप पुरी, महामंडलेश्वर दाती महाराज मदन राजस्थानी, महामंडलेश्वर संतोष भारती, देवा ठाकुर साध्वी हरियाणा एवं अन्य संतों के सानिध्य में 14 फरवरी सवेरे 8 बजे नंदगांव केसुआ में क्षत्रिय गोरक्षा संघ द्वारा क्षत्रिय गोरक्षा शौर्य समागम का आयोजन किया जाएगा।

गोरक्षा संघ के प्रदेशाध्यक्ष रतनसिंह तूरा ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह देवड़ा, जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, सांसद जोधपुर गजेंद्रसिंह, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, सिवाणा विधायक हमीरसिंह भायल, पूर्व विधायक भीनमाल समरजीतसिंह, उप जिला प्रमुख गिरधर कंवर, राजा कर्मवीरसिंह भाद्राजून, पूर्व प्रधान प्रदीपसिंह सियाणा, सोजत प्रधान गिरिजा कंवर, प्रधान मारवाड़ जंक्शन सुमेरसिंह कुंपावत समेत राजपूत समाजबंधु भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...