पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना हटाया

अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना हटाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिबिजली कनेक्शन का फीडर या टैरिफ बदलवाने की मांग को लेकर कृषि उपभोक्ताओं की ओर से एसडीएम कार्यालय के बाहर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को दूसरे दिन डिस्कॉम अधिकारियों के आश्वासन पर हटा दिया गया। जानकारी के अनुसार कृषि उपभोक्ता भीनमाल निवासी छोगाराम पुत्र लक्ष्मणाराम माली, भंवरलाल पुत्र वजाराम माली कस्तुराराम पुत्र लक्ष्मणाराम माली ने फीडर या टैरिफ बदलवाने की मांग को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया था। बुधवार को दूसरे दिन तहसीलदार विशनाराम देवड़ा की मौजूदगी में डिस्कॉम सहायक अभियंता भवानीसिंह चारण ने उपभोक्ताओं की मांगों को डिस्कॉम अधिशाषी अभियंता अधीक्षण अभियंता तक पहुंचाकर नियमानुसार समाधान करवाने का आश्वासन देने पर धरना हटा लिया गया। तहसीलदार विशनाराम देवड़ा ने धरनार्थियों को ज्यूस पिला धरना हटाने की घोषणा की। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष जयरूपाराम माली, पार्षद पुखराज विश्नोई, जेताराम विश्नोई, समाजसेवी कृष्ण राजपुरोहित, भूराराम माली, भंवरलाल लक्ष्मीकांत कंसारा सहित कई जने मौजूद थे।

^कृषि बिजली उपभोक्ता की समस्या का निराकरण करने के लिए प्रकरण बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजने के आश्वासन पर धरना हटाया गया है। -बीएसचारण, सहायक अभियंता डिस्कॉम भीनमाल

ये था मामला

भीनमालनिवासी छोगाराम पुत्र लक्ष्मणाराम माली ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व करड़ा मार्ग स्थित उसके कृषि कुएं पर फार्म हाउस योजना के तहत कृषि का बिजली कनेक्शन लिया था। विभागीय नियमों के अनुसार उक्त उपभोक्ता से प्रति यूनिट 7.50 रुपए वसूलकर चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का प्रावधान है, मगर गत वर्ष अतिवृष्टि के दौरान बिजली पोलं गिर जाने से उक्त कनेक्शन को शहर फीडर की बजाय धनवाड़ा ग्रामीण फीडर से जोड़ दिया गया था, जो अभी भी चालू अवस्था में है। ग्रामीण बिजली फीडर से मात्र छह घंटे आपूर्ति के बावजूद फार्म हाउस योजना की दर से बिल की वसूली की जा रही है। उपभोक्ता ने फीडर या टैरिफ बदलने के लिए डिस्कॉम अधिशाषी अभियंता सहायक अभियंता को प्रार्थना पत्र दिया था, मगर समाधान नहीं होने पर मजबूरन एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया था।

भीनमाल. धरनार्थीको ज्यूस पिलाते तहसीलदार।

खबरें और भी हैं...