पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिसकर्मियों ने की सैनिक हनुमनथप्पा के दीर्घायु की कामना

पुलिसकर्मियों ने की सैनिक हनुमनथप्पा के दीर्घायु की कामना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रह्मगुप्तयोग एवं विज्ञान सेवा समिति की ओर से स्थानीय पुलिस थाना परिसर में संचालित स्वामी विवेकानंद योग शाखा के दौरान पुलिसकर्मियों ने सियाचिन के उत्तरी ग्लेशियर में 25 फीट बर्फ की परत से छह दिन बाद जिंदा निकले लांस नायक हनुमनथप्पा की दीर्घायु की कामना की। प्रवक्ता गुमानसिंह राव ने बताया कि विद्या भारती के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. श्रवणकुमार मोदी के मार्गदर्शन में पुलिस थाना परिसर में बुधवार को आयोजित योगा कार्यक्रम के दौरान लांस नायक हनुमनथप्पा की दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके भाजपा नगर अध्यक्ष भरतसिंह भोजाणी, थानाधिकारी अशोक आंजणा, एसआई सहीराम पूनिया, एएसआई मोहनलाल विश्नोई और योग शिक्षक जोरावरसिंह राव तथा पारस घांची सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसी तरह स्थानीय जीके गोवाणी राजकीय पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स की ओर से सियाचिन में शहीद 9 जवानों का श्रद्धांजलि देकर लांस नायक हनुमनथप्पा की सेहत में सुधार दीर्घायु की कामना की इस अवसर पर कैप्टन कोमल कत्याल, सीनियर कैडेट अभयसिंह राव, खीमाराम देवासी, दिनेशकुमार, पंकजसिंह, हरचंद चौधरी रणजीत वैष्णव सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स मौजूद थे। विश्व हिंदू परिषद की ओर से हनुमान मंदिर प्रांगण में हवन हनुमानजी को रोट चढा लांस नायक हनुमनथप्पा के दीर्घायु की कामना की इस अवसर पर जिला मंत्री राव वचनसिंह, विक्रम चौधरी, चिंटूसिंह ईराणी, श्याम बंजारा, महेंद्रसिंह कारोला नरिंगाराम पटेल मौजूद थे।

भीनमाल. स्थानीय पुलिस थाने में लांस नायक की दीर्घायु की कामना करते पुलिसकर्मी।

खबरें और भी हैं...