जालोर गौरव गाथा सीडी का विमोचन
जालोर | संस्कृतिशोध परिषद एवं माजीसा म्यूजिकल समूह द्वारा तैयार की गई जालोर गौरव गाथा वीडियो सीडी का कलेक्टर अनिल गुप्ता एवं जादूगर शंकर की उपस्थिति में विमोचन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जालोर के ऐतिहासिक स्थलों, महापुरुषों, उद्योगों एवं गौरवशाली प्रसंगों से जुड़ा यह वीडियो पर्यटन विकास की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा। जालोर गान का इस वीडियो में जालोर जिले के पर्यटन एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 24 स्थल, जालोर के 13 ऐतिहासिक स्थलों सहित प्राकृतिक संपदा एवं उद्योगों का उल्लेख है। जिसमें जालोर का ग्रेनाइट, लेटा के खेसले, इसबगोल-जीरे की खेती एवं भीनमाल की जूती उल्लेख है। जालोर गौरव गाथा की रचना संस्कृति शोध परिषद के निदेशक संदीप जोशी ने की है। वीडियो सीडी के निर्माता शंकर माली एवं निर्देश महेंद्र सोलंकी है। इस अवसर पर महोत्सव के समन्वयक मानवेंद्रसिंह राजपुरोहित, विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर, कल्पेश बोहरा, किशोरसिंह राजपुरोहित, शंकर माली, प्रकाश माली, शांतिलाल दवे मौजूद थे।
जालोर. जालोरगौरव गाथा सीडी का विमोचन करते कलेक्टर।