पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रेरकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

प्रेरकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेरकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

भीनमाल| पंचायतसमिति भीनमाल के अधीनस्थ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कार्यरत प्रेरकों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण राप्रावि गौशाला रोड विद्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में प्रेरकों ने भाग लिया। शिविर के दौरान खंड समन्वयक नरिंगाराम चौधरी ने कहा कि जालोर जिले पर लगे अशिक्षा के कलंक को मिटाने के लिए प्रेरकों को घर-घर शिक्षा की अलख जगाने उसके महत्त्व से अवगत करवाने के लिए आगे आने की आवश्यकता है। चौधरी ने कहा कि आजादी से लगाकर आर्थिक भौगोलिक परिस्थितियों के चलते जालोर जिला शिक्षा की दृष्टि से प्रदेश में 33वें स्थान पर है, जो हम सभी के लिए चुनौती है। उन्होंने महिला प्रेरकों को बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए विशेष ध्यान देने की बात कही। संदर्भ व्यक्ति जोधाराम ने आगामी प्रशिक्षण की कार्य योजना से अवगत करवाया। राणाराम ने रेकर्ड संधारण, सूचना संकलन प्रेषण की प्रक्रिया से अवगत करवाया। खंड समन्वयक नरिंगाराम चौधरी ने बताया कि दो दिवसीय अनुपस्थित प्रेरकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...