साधु-संतों के सान्निध्य में होगा जीवित छीपीबंद महोत्सव
छ:रि पालक पदयात्रा संघ का स्वागत किया
खानमलफोजाजी मूथा परिवार चितलवाना नगर से श्री शत्रुंजय महातीर्थ पालिताणा (गुजरात)का सैंतीस दिवसीय छ:रि पालक पदयात्रा संघ के गुरुवार को नगर प्रवेश पर नगर वासियों की ओर से स्वागत किया गया। चितलवाना नगर से र|ाकर सुरिश्वर महाराज र|त्रय विजय महाराज के सानिध्य में रवाना हुए संघ के नगर प्रवेश पर जैनियों की ओर से कलश पूजन कर स्वागत किया गया। संघ में हाथी, घोड़ा पालकी, ऊंटगाड़ी, बैलगाड़ी रथ के साथ संघ का नगर प्रवेश हुआ। नगर प्रवेश के बाद महाराज ने नगर के आदिनाथ मंदिर, कीर्तिस्तंभ में दर्शन कर जैन श्रावक श्राविकाओं को प्रवचन दिए। इस दौरान पुखराज भंसाली, सोहनराज दोसी,भूरचंद, दिनेश भंसाली, पुखराज, शांतिलाल, बाबूलाल अरणाईया, संघ परिवार के घमंडीराम, दानमल, किशनलाल, मांगीलाल, जीवराज, घेवरचंद, लालचंद,अन्नराज,छबीलकुमार, सुमेरमल, पारसमल, रमेशकुमार, नरेशकुमार, विजयकुमार, राजेशकुमार, भरतकुमार, मनोजकुमार, कमलेशकुमार तथा सुनिलकुमार सहित जैन बंधु उपस्थित थे।
आज के कार्यक्रम: शुक्रवार सुबह हाडेचा नगर से प्रतिक्रमण, मंगलपाठ, प्रभूवंदनादि के बाद प्रस्थान कर कारोला गांव में विश्राम होगा। जिसमें स्नान अष्टप्रकारी पूजा, एकासना, प्रवचन, संध्याभक्ति संवेदना, प्रतिक्रमण, भक्ति भावना के साथ रात्रि शयन का कार्यक्रम होगा।
जनप्रतिनिधी भी होंगे शरीक
महोत्सवमें सांसद देवजी पटेल, आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित , सुमेरपुर नगरपालिका चेयरमैन जोराराम कुमावत, उप प्रधान पंचायत समिति भीनमाल किस्तुराराम, जिला प्रमुख डॉ.वनेसिंह गोहिल , भीनमाल विधायक पुराराम, शिवगंज पंचायत समिति प्रधान जीवाराम आर्य, मुकेश सुंदेशा डायरेक्टर अथर्व फोर यू ग्रुप भारत, होसाराम सोलंकी अध्यक्ष छात्रावास भीनमाल, अमृता मेघवाल विधायक जालोर, जबरसिंह तुरा, प्रधान पंचायत समिति सायला, रतनसिंह राठौड़ संस्थापक जालोर-सिरोही विकास परिषद मुंबई तथा मोहनलाल मेवाड़ा चांदराई अध्यक्ष जालोर-सिरोही विकास परिषद आहोर विधानसभा भी उपस्थित रहेंगे।
यज्ञअभिषेक का होगा अनुष्ठान
भंडारामहोत्सव को लेकर बाबूलाल श्रीमाली कालूडी वाला बाड़मेर, ब्रह्मा गौरीशंकर दवे के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महारुद्र यज्ञ एवं अभिषेक किया जाएगा। जिसमें लाभार्थी परिवार की ओर से आहुतियां दी जाएगी। इसके अलावा शनिवार को हवन, लघु रूद्र यज्ञ, भजन संध्या एवं रविवार को हवन लघु रूद्र यज्ञ भजन संध्या तथा चढ़ावें के लाभार्थियों का बहुमान किया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को साधु-संतों का विदाई समारोह एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा।
बालवाड़ा. संत के भंडारा महोत्सव को लेकर तैयार किया गया स्वागत द्वार।
हाड़ेचा. नगर प्रवेश के दौरान छ:रि पालित पदयात्रा के साथ लोग।