भीनमाल | परिवहनविभाग ने वाहन धारकों के लिए नई सुविधा
भीनमाल | परिवहनविभाग ने वाहन धारकों के लिए नई सुविधा ‘वाहन’ शुरू की है। मोबाइल नंबर 7738299899 पर एक एसएमएस भेजकर आप अपने वाहन संबंधी सूचना ले सकेंगे। उक्त नंबर पर अंग्रेजी में केपिटल लेटर्स में “VAHAN’ लिखने के बाद अपने वाहन का पूरा पंजीयन नंबर लिखकर मैसेज भेजना होगा। कुछ ही देर में वाहन संबंधी सूचनाएं मिल जाएंगी।
केवल उन्हें पंजीयन नंबरों पर यह संभव होगा जिनका डिजिटलाइजेशन हो चुका है।
एक एसएमएस से लें वाहन की जानकारी