आज से...
आज से...
इनकेअलावा नायब तहसीलदार गुलाबसिंह, जवाई किसान संघ अध्यक्ष सुमेरपुर आहोर अध्यक्ष ईश्वरसिंह थुंबा, नहर संगम अध्यक्ष अजयपालसिंह बेदाना, तेजसिंह रसियावास, नरपतसिंह मदेरणा, रघुवीरसिंह बिसलपुर, धनसिंह राठौड़, प्रेमाराम देवासी, बजरंगसिंह, नरसाराम कुमावत, महावीरप्रसाद राजपुरोहित सहित सभी संगम अध्यक्ष, आहोर सुमेरपुर कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक एवं पुलिस अधिकारी पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था।
पानीचोरी छीजत रोकने को तैनात रहेंगे अधिकारी : वहीशुक्रवार देर शाम को नहरों में अंतिम पाण की सिंचाई के लिए जवाई बांध से 40 एमसीएफटी पानी छोड़ा जाएगा। सिंचाई का पानी टेल तक पूरे गेज के साथ पहुंचे इसके लिए सभी आउटलेट के पाइप से निकलने वाले खालियों पर पानी की चोरी तथा छीजत रोकने के लिए पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक सहित पांच पांच कार्मिकों को तैनात किया जाएगा। जिस पाइप से जुडे रकबों में केवल रायड़े की फसल खड़ी है उन्हें बंद कर सीज किया जाएगा। अगर कोई किसान गेंहूं के अलावा अन्य फसल को सिंचित करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर 24 घंटे पुलिस जाब्ता तैनात रहने के साथ गश्त करता रहेगा। पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त के लिए सुमेरपुर से बटालियन बुलाई गई हैं। साथ ही जालोर पुलिस प्रशासन भी पूरा सहयोग करेगा। इसके अलावा गांवों के संबंधित जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा।
गोचरकी जमीन...
जिसपर सुनवाई करते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरूण भंसाली ने विभाग के अधिकारियों को गोचर की जमीन पर बनाई गई सड़क को हटाने तथा जमीन की पूर्व स्थिति बहाल करने के लिए नोटिस देकर दो सप्ताह में जवाब देने को कहा हैं।
समरजीतसिंहके...
उम्मीदवारीबदलने के साथ हार का आंकड़ा भी बदला : वर्ष2008 के विधानसभा चुनावों में भीनमाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक पूराराम चौधरी ने पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह को 20 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। जिसपर 2013 के विधानसभा चुनावों में भीनमाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने समरजीतसिंह का टिकिट काटकर तत्कालीन युकां लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऊमसिंह राठौड़ को टिकट दिया था। मगर चुनावों में विधायक पूराराम चौधरी ने ऊमसिंह राठौड़ को पिछली हार से दोगुना चालीस हजार से अधिक मतों से पराजित कर उम्मीदवार बदलने का करारा झटका दिया था। चुनाव के बाद से ही भीनमाल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस दो धड़ों में बट गई। हाल ही में संगठन के अलावा सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान दोनों गुटों की ओर से अपना-अपना शक्ति प्रदर्शन कांग्रेस में चर्चा का विषय रहा। हालांकि गत विधानसभा चुनावों से पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह शांत नजर आए, मगर राजनीतिक आकाओं से लगातार संपर्क और सांचौर के विधायक सुखराम विश्नोई रानीवाड़ा के पूर्व विधायक रतन देवासी सहित जिले के कांग्रेसी नेताओं के सहयोग से डॉ. समरजीतसिंह ने गुरूवार को तीसरी बार जालोर कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष बनकर जिले की राजनीति में एकबार फिर से उबाल ला दिया है। हालांकि आने वाला समय ही बताएगा कि पीसीसी का यह निर्णय संगठन की मजबूती को लेकर कितना कारगर होता हैं।
नाकाबंदीतोड़ भागे...
जिससेसड़क पर कांच ही कांच हो गए। जिससे पुलिस की गाड़ी की रफ्तार कम हो गई, लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने पीछा करना जारी रखा। इस दौरान सरहद बामनवाड़ा मे मुलजिमान पिक अप नंबर आरजे-04 जीबी-2449 को सड़क के साईड मे चालू हालात में छोड़कर वाहन मे सवार तीन व्यक्ति घने अंधेरे झाडिय़ों मे भागे। पुलिस द्वारा आरोपी को पीछा किया गया, लेकिन आरोपी गिरफ्त में नहीं आए। आरोपियों ने पीछा करने के दौरान रानीवाड़ा से बामनवाड़ा के बीच कुल 50 कार्टन शराब फोड़कर नष्ट कर की गई। गाड़ी की तलाशी के दौरान 162 पव्वे अंग्रेजी शराब 42 टीन बियर पंजाब हरियाणा अरुणाचल प्रदेश राज्य की अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पेज 11 के शेष...