पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेक आदमी के जनाजे में तो फरिश्ते भी आते हैं

नेक आदमी के जनाजे में तो फरिश्ते भी आते हैं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेरनाके निकट धानसा भीमपुरा की सरहद पर स्थित हाजी मस्तान शाह बाबा साईजी करजी वाले के चिल्ले पर (मिलाद) जलसे को लेकर बुधवार को अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। शौकत साहब उनडी वाले ने कहा कि हाजी मस्तानशाह बाबा साईजी करजी वाले ने जो करिश्मे दिखाए वो लोगों के दिल में आज भी मौजूद है। पेश इमाम मौलाना सदाम बरकाती ने नबी की शान में नात पाक बेहतरीन अंदाज में गुन गुनाई। मौलाना मलूक अकबरी ने नात शरीफ पेश की। जोधपुर से तशरीफ लाए मौलाना जमील अहमद नूरी ने तकरीर के माध्यम से हिंदू मुस्लिम एकता पर बल दिया। भीनमाल के शहर काजी मौलाना रियाज ने फकीर परवेश की दुआ लेंगे तो बेडा पार हो जाता है वलीयो को साथ लेकर चले तो हर काम कामयाब हो जाते है तकरीर पेश की। मौलाना आरिफ, मौलाना नसरुद्दीन, मौलाना अयूब ने तकरीर मे कहा कि दुनिया में नेक आदमी का इंतकाल हो जाता है तो जनाजे में फरिश्ते भी आते है।

कार्यक्रममें ये भी रहे मौजूद: शाहीइमाम अलीशाह खलीफ रफाई अलकादरी मुर्सद साई अमानत अलीसा, खलीफा रफाई अलकादरी राजस्थान सदर, साई रोशन अलीशाह खलीफा रफाई अलकादरी, साई रियासत अलीसा भंडारी, साई तारीफ अलीशाह कोतवाल, साई सलामत अलीशाह रफाई अलकादरी रिपाई साई आसीक अलीशाह रफीई अलकादरी सिपाई, साई दुरमत अलीशाह रफीई अलकादरी सिपाई, साई गरीब अली साई रफीई अलकादरी सिपाई, मेहर अलीशाह रफीई अलकादरी सिपाई, सैयदसा दादामियां राधनपुर, बाबुशाह, हैदरअली, साई इमान अलीशाह खलीफा रफाई अलकादरी हजरत हाजी साहब (उर्फ बोकिया साई)उनडी से जमात लेकर सेरणा बाबा हाजी हजरत के चिल्ले पर तशरीफ लेकर आए। साईयों ने कई करतब दिखाए। इस मौके पर बोरटा सरपंच आसुराम देवासी पूर्व सरपंच सेरणा लाखसिंह राठौड़, उप सरपंच खीमसिंह राठौड़, पूर्व उप सरपंच मोदरा पांचाराम प्रजापत, मेहरसिंह राठौड़, नरपतसिह राठौड़ मेडीवाला समेत कई जने मौजूद थे।

जालोर. सेरना गांव में जलसे में तकरीर पेश करते मौलाना।

खबरें और भी हैं...