पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर से बेखौफ निकल रहे ओवरलोड वाहन

शहर से बेखौफ निकल रहे ओवरलोड वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में निजी वाहन चालक थोड़े से पैसों के लालच में अपने वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर परिवहन कर रहे हैं। साथ ही निजी वाहन चालक दूसरे वाहनों से जल्दी पहुंचने के चक्कर में वाहन को तेज गति से चलाते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शहर के भीनमाल फाटक, सांचौर फाटक, नट कॉलोनी स्टैंड बडग़ांव रोड सहित अन्य स्थानों पर निजी वाहनों जीप ट्रोलों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां से सवारियां बिठाने के साथ रोडवेज रूट पर रोडवेज बसों के आगे-आगे संचालन कर क्षमता से अधिक सवारियां भर तेजी से वाहन चलाते हैं। पुलिस परिवहन विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं होने से इन्हें टोकने वाला कोई नहीं है। जिससे कई बार दुर्घटना होने पर एक साथ कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ता है। सांचौर, भीनमाल, डीसा, धानेरा, बडग़ांव, मंडार तथा सिरोही तक जीप टैक्सियों का अवैध संचालन किया जा रहा है। निजी टैक्सियों की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था भी चौपट हो रही है। बडग़ांव रोड तथा भीनमाल रोड पर यातायात पुलिस तैनात होने के बावजूद इनके सामने से निकलने वाले वाहनों को नहीं रोकते ,ऐसे में इनके हौसले बुलंद हो रहे है।

^ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है साथ ही नियम तोड़ने वाले वाहनों का चालान किया जा रहा है। बिना परमिट वाली टैक्सी की जांच कर उन्हें सीज करने की कार्रवाई करेंगे। -प्यारेलाल मीणा, डीएसपी,रानीवाड़ा

थाने के आगे से गुजरते है ओवरलोड वाहन

ओवरलोड वाहन पुलिस थाना, उपखंड मुख्यालय के आगे से होकर गुजरते है मगर पुलिस की ओर से कार्रवाई तो दूर इन्हें टोका तक नहीं जाता। इससे निजी वाहन चालक बेखौफ यहां से निकलते है।

कई क्षेत्र में नहीं जाती रोडवेज बस

क्षेत्रके कई गांवों में रोडवेज बस का संचालन नहीं होने से ग्रामीणों को मजबूरी में निजी वाहनों से जाना पड़ता है। जिसमें क्षमता से ज्यादा सवारियां बिठा ली जाती है बिना परमिट के वाहन पूछने पर कहते घर के मेंबर क्षेत्र में बिना परमिट वाले निजी वाहनों का संचालन ज्यादा है निजी वाहन चालक सवारियों को बैठाते वक्त उनसे कहते हैं,पुलिस पूछे तो कह देना घर की गाड़ी है।

पुलिस परिवहन विभाग की ओर से नहीं की जा रही कोई कार्रवाई