श्रीमाली ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह
भीनमाल. श्रीमालीब्राह्मण जागरुक संस्थान की ओर से रविवार सुबह 11 बजे स्थानीय क्षेमंकरी माता की तलहटी पर तृतीय प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन सायला एसडीएम संजय वासु के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज पुष्कर के अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में रानीवाड़ा नायब तहसीलदार अरुण बोहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर व्यास, पार्षद श्याम बोहरा एलआईसी शाखा प्रबंधक भंवरलाल बोहरा मौजूद रहेंगे। संस्थान के अध्यक्ष दिनेश दवे ने बताया कि समारोह में भीनमाल, जालोर, सांचौर आहोर की 10 प्रतिभाओं को सिल्वर मेडल 60 प्रतिभाओं को पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।