पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रमतो रमतो जाए आज मां नो गरबो रमतो जाए

रमतो-रमतो जाए आज मां नो गरबो रमतो जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर समेत जिलेभर में नवरात्र महोत्सव के दूसरे दिन गरबा पांडालों में भीड़ नजर आई। शाम ढलने के साथ ही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न स्थानों पर गरबा नृत्य का दौर शुरू हो गया। गुजराती गरबा गीतों की धुनों के साथ डांडियों की खनक गूंजती रही। शहर में रेलवे स्टेशन, आशापूर्णा कॉलोनी, शिवाजी नगर, हरिजनों का वास, चामुंडा माता मंदिर सहित कई स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं की ओर गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

भीनमाल.आदर्शविद्या मंदिर (माध्यमिक) में शनिवार को बालसभा के तहत नवरात्रि उत्सव मनाया गया, जिसमें बढ-चढकर छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्या उर्मिला खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत तृतीय से दशम कक्षा की छात्राओं के लिए गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने रंग-बिरंगी वेशभूषा पहनकर गरबा नृत्य किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अरुणा व्यास, श्रीमती नीमा आचार्या, सुश्री शीतल बालौत, अंकिता देवेरा, निशा अग्रवाल, भारती, कल्पना चंद्रप्रकाश शुक्ला, दुष्यंत परमार और भरत बालेसा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

रानीवाड़ा.उपखंडमुख्यालय सहित आसपास के गांवों में नवरात्र महोत्सव धीरे धरे परवान चढ़ने लगा है। सांझ ढलते ही युवक युवतियां राजस्थानी गुजराती परिधानों में सजकर गरबा पांडाल पहुंच नृत्य का आनंद ले रहे हैं। नगर के गरबा चौक स्थित अंबे माता का मंदिर में सुंधेश्वरी गरबा मंडल की ओर से आयोजित गरबे में सुवानी आर्केस्ट्रा के साथ राधिका बेन डीसा की ओर से उम्दा प्रस्तुतियां दी जा रही है इसी तरह चिमनगढ़ स्थित कोयल माता मंदिर में शिव शक्ति गरबा मंडल, धानोल के वडेसी माता मंदिर तथा सिंगावास के इंद्राणी माता मंदिर में भी गरबे का आयोजन चल रहा है।

आहोर.कस्बेके मां चामुंडा चौक में सुरेश्वर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में चल रहे गरबा महोत्सव में कस्बे के विभिन्न मंडलों द्वारा गरबा नृत्यों की प्रस्तुति दी जा रही है। कस्बे के भवानी नवयुवक मंडल, अंबिका नवयुवक मंडल, सरीयादेवी नवयुवक मंडल, शिवशक्ति नवयुवक मण्डल, नवदुर्गा नवयुवक मंडल समेत कई मण्डलो द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों, गरबा नृत्यों, हास्य नाटकों, विभिन्न स्वांग रचाकर झांकियों समेत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इस अवसर