पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की

सीवरेज व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल बाइपास रोड स्थित कॉलोनी के निवासियों व्यवसायियों ने कलेक्टर को पत्र लिखकर सीवरेज व्यवस्था सुचारु करने सड़क पर डाली गई मिट्टी से हो रही परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।

पत्र में बताया कि कॉलोनी से प्रवाहित सीवरेज का गंदा पानी बाइपास की मुख्य सड़क पर स्थित खुले नाले में प्रवाहित करने से आस पास के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सीवरेज कार्य के दौरान ठेकेदार की ओर से गत 19 सितंबर को खुले नाले में ही इस तरह की व्यवस्था करने के कारण कॉलोनीवासियों व्यवसायियों को दुर्गंध के कारण काफी दिक्कत हो रही है। वहीं इससे मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भी आवागमन में भी परेशानी हो रही है। इसके अलावा मुख्य सड़क पर सीवरेज लाइन के कार्य के दौरान जेसीबी से सड़क की खुदाई कर मिट्टी डाली गई थी। जिसके कारण यहां से वाहनों के गुजरते समय रेत के गुबार उड़ते रहते हैं। कॉलोनी वासी सोहनसिंह गुर्जर, बाबूलाल छीपा, भवानीसिंह, छगन शंकरसिंह ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।