पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावली में नवनिर्मित भवन, डोरडा एवं पावटी गांव में एएनएम आवास का लोकार्पण

पावली में नवनिर्मित भवन, डोरडा एवं पावटी गांव में एएनएम आवास का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसवंतपुरा | रानीवाड़ाविधायक नारायणसिंह देवल ने बुधवार को पावली, डोरडा एवं पावटी गांव में नवनिर्मित भवन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत निर्मित प्रसव एवं एएनएम आवास का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम कार्य कर रही है, सरकार ने विभिन्न योजनाएं चला ग्रामीणों को सुविधाएं मुहैया करवा रही है। उन्होंने बताया कि जसवंतपुरा से भीनमाल सड़क का नव निर्माण करवाया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्रसिंह, सरपंच धापूदेवी, उपसरपंच मकनसिंह, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सुमेरसिंह भाटी, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता ओपी बाहेती, बिजली विभाग के सहायक अभियंता भरत देवड़ा,महामंत्री भेरूदान चारण,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश रावल, जिला परिषद सदस्या वजाराम मेघवाल, ग्राम सेवक जेसाराम सहायक ग्राम सेवक हस्तीमल सहित ग्रामीण मौजूद थे।