अध्यापिका मंच की कार्यकारिणी गठित
भीनमाल. अध्यापिकामंच की ब्लॉक स्तरीय बैठक गुरुवार को स्थानीय राबाउप्रावि माघ कॉलोनी में आयोजित हुई, जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में दीप्ति राठौड़ संयोजिका, किरण चौधरी सह संयोजिका, निर्मला विश्नोई सूचना एवं जनसंपर्क प्रभारी, सरिता जांदू गतिविधि प्रबंधन प्रभारी, अंजू सोढा वित्तीय प्रभारी, सुदेश डॉक्यूमेंट प्रभारी नीलम चौधरी को सृजनशीलता प्रभारी मनोनीत किया गया। इस अवसर पर आरपी चूनाराम चौधरी की ओर से अध्यापिका मंच के महत्त्व कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान बालिका शिक्षा के लिए विभिन्न नवाचारों जेंडर संवेदनशीलता को लेकर चर्चा की गई।