- Hindi News
- हिंदुओं को संगठित रहने की जरूरत : गोपाल भाई
हिंदुओं को संगठित रहने की जरूरत : गोपाल भाई
बैठक
भीनमाल में हिंदू सम्मेलन पथ संचलन को लेकर आरएसएस की बैठक आयोजित
राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ की ओर से 11 जनवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन पथ संचलन को लेकर जिला प्रचारक गोपाल भाई की मौजूदगी में गुरुवार को स्थानीय माहेश्वरी समाज न्याति नोहरे में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रचारक गोपाल भाई ने हिंदूओं को संगठित होने की बात कही।
उन्होंने दयाभाव के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे, गाय में ईश्वर का निवास होता है। बैठक में रामदेव बस्ती में सुरेश पारीक पीराराम, माहेश्वरी कॉलोनी में चतुर्भुज राठी ईश्वरसिंह, रेबारियों की ढाणी में जामताराम मोहन देवासी, मालवीय नगर में अधिवक्ता रामनिवास मनीष कंसारा को बस्ती पालक मनोनीत कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर नगर कार्यवाह भरत वैष्णव, तहसील कार्यवाह रत्तीराम गुप्ता, नरेंद्र आचार्य, राजेश सैन और पार्षद रमेश राठी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे। इसी प्रकार फाफरिया हनुमान मंदिर बस्ती में आयोजित बैठक में बस्तीपालक रत्तीराम गुप्ता ने पथ संचलन में प्रत्येक घर से एक-एक स्वयंसेवक के भाग लेने की बात कही। इस दौरान प्रकाश जीनगर, पोपटलाल अजमल दर्जी को प्रमुख और गोपाल वैष्णव, मंगलाराम, घनश्याम वैष्णव, प्रवीण, महिपाल, ओमप्रकाश, धीरज जीनगर, मुकेश, जितेंद्र, लक्ष्मणसिंह, शंकरलाल उत्तम कुमार को उप बस्ती प्रमुख मनोनीत किया गया।
इसी प्रकार वराहश्याम मंदिर बस्ती में भगवती प्रसाद, नरोत्तम कुमार, रमेश जीनगर गोपालसिंह को बस्ती प्रमुख और मुकेश सोनी, त्रिभुवन सोनी, जितेंद्र जीनगर, चिराग बोहरा, धीरज बोहरा, चंपालाल दर्जी, जयेश ठाकुर जीवाराम को उप बस्ती प्रमुख मनोनीत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे।
भीनमाल. माहेश्वरीसमाज भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक को संबोधित करते जिला प्रचारक।