नागर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
बारएसोसिएशन भीनमाल के चुनाव गुरुवार को निर्विरोध संपन्न हुए, जिसमें अध्यक्ष पद पर गोपाललाल नागर, उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्रसिंह राठौड़ सचिव पद पर दिनेश बोहरा निर्विरोध चुने गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मंछाराम पुरोहित ने बताया कि नामांकन के दौरान अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए एक-एक सचिव पद के लिए तीन नामांकन भरे गए थे। गुरुवार को नाम वापसी के दौरान सचिव पद के उम्मीदवार जगदीश परमार रमेश सुखाडिय़ा की ओर से नाम वापस लिए गए। जिस पर तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।
निर्विरोध निर्वाचन के बाद साथी अधिवक्ताओं की ओर से तीनों पदाधिकारियों का मिठाई खिलाकर माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता शंभूसिंह देवल, श्रवणसिंह राव, मदनलाल बालोटिया, नगराज पुरोहित, बस्तीमल खत्री, दिनेश खंडेलवाल, रघुनाथ खिलारी, रामचंद्र विश्नोई, बालूराम चौधरी, नंदकिशोर दवे, नंदपालसिंह देवड़ा, रणजीतसिंह भाटी, मोहनलाल विश्नोई, सुरेश बोहरा, शिवनारायण विश्नोई, ईश्वरसिंह देवड़ा, ललित खत्री, हरीशचंद्रसिंह , उमरावसिंह चारण, जुंजारमल जाट, रमेश सुखाडिय़ा, राजेंद्र नागर, रेणु परमार सहित बड़ी अधिवक्ता मौजूद थे।
भीनमाल. बारएसोसिएशन की निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी।