पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकालकर दिया साक्षरता का संदेश

रैली निकालकर दिया साक्षरता का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साक्षरभारत मिशन के अंतर्गत सामुदायिक गतिशीलता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को स्थानीय राउप्रावि कचहरी रोड प्रांगण से ‘आपणो जालोर-साक्षर जालोर’ यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान रैली का आयोजन किया गया, जिसे जिला परिषद सदस्या श्रीमती गिरधर कंवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर पुन: कचहरी रोड विद्यालय प्रांगण पहुंची।

इस दौरान छात्राओं की ओर से साक्षरता, घरों में शौचालय निर्माण बैंक में खाता खुलवाने का संदेश दिया गया। यात्रा की अध्यक्षा श्रीमती गिरधर कंवर ने महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए पुरुषों को सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया। जिला साक्षरता अधिकारी यक्षदत्त ने जनप्रतिनिधियों कर्मचारियों को सहयोग की अपील की। खंड समन्यवक जयकरण खिलेरी ने बताया कि लोगों में शिक्षा के प्रति रुझान एवं सामुदायिक गतिशीलता को बढावा देने के लिए यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। खिलेरी ने भीनमाल तहसील के समस्त गांवों ढाणियों में निरक्षरों को साक्षर कर 6 मार्च 2015 को होने वाली परीक्षा में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर एबीईओ गोपीचंद, सवाराम छोगाराम विश्नोई, रथ प्रभारी बाबूलाल माली, शैलसिंह कीर्ति वाजपेयी भी उपस्थित थे।

भीनमाल. राउप्रावि कचहरी रोड से रैली को रवाना करते अतिथि।