पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिक्त पदों को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी

रिक्त पदों को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजमें रिक्त पदों को भरवाने की मांग को लेकर एनएसयूआई की ओर से एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रारंभ अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान दर्जनभर कांग्रेस के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने धरनास्थल पहुंचकर छात्रों की मांग को जायज ठहराते हुए समर्थन का एलान किया। धरने को लेकर सवेरे 10 बजे से ही धरनास्थल पर छात्र पहुंच गए थे। इस अवसर पर युकां लोकसभा अध्यक्ष ऊमसिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने लोगों को सुनहरे सपने दिखाकर सत्ता प्राप्त तो कर दी है, लेकिन सत्ता में आने के बाद आमजन की समस्याओं को भूल गई है। इस कारण प्रत्येक वर्ग भाजपा राज से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को राज्य सरकार की ओर से नजरअंदाज किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र ही रिक्त पदों को नहीं भरा गया, तो उक्त आंदोलन कॉलेज से विधानसभा तक पहुंचेगा। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख ठाकराराम चौधरी नगराज पुरोहित ने भी छात्रों की मांगों को जायज ठहराते हुए सत्ताधारी दल के नेताओं को समस्या समाधान के लिए पहल करने की बात कही। पार्षद पुखराज विश्नोई ने कहा कि रिक्त पदों को शीघ्र नहीं भरा गया, तो आंदोलन को बड़ा रुप प्रदान किया जाएगा। शेष| पेज 15



दोपहरबाद युकां लोकसभा अध्यक्ष ऊमसिंह राठौड़ के नेतृत्व में सभी छात्र जुलूस के रुप में एसडीएम कार्यालय पहुचें। यहां करीब आधे घंटे तक मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर आक्रोश जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री के नाम उप पंजीयक प्रहलादसिंह भाटी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर शौकत अली, सर्जनसिंह राठौड़, सांवलाराम देवासी, श्रवणसिंह राव, दिनेश बंजारा, युनूस खान, दिनेश मांजू, प्रेम बागरी, पुखराज ढाका, जाकीर खान, रुस्तम अली, ओमप्रकाश जाट, दीपिका देवासी, राणाराम जाट और इकबाल खान सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।

एबीवीपी की बैठक में भी जताया रोष

एबीवीपी की बैठक गुरुवार को स्थानीय राजकीय पीजी महाविद्यालय में नगरमंत्री चैनाराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें कॉलेज में प्राचार्य व्याख्याताओं के रिक्त पदों सहित अन्य समस्याओं को लेकर रोष जताया गया। इसके बाद सांसद देवजी पटेल से दूरभाष पर समस्याओं से अवगत करवाकर शीघ्र निराकरण की मांग की। छात्र नेता भंवर विश्नोई ने बताया कि यदि शीघ्र ही रिक