- Hindi News
- सांसद पटेल ने लोकसभा में उठाए विकास के मुद्दे
सांसद पटेल ने लोकसभा में उठाए विकास के मुद्दे
जालोर-सिरोहीसांसद देवजी पटेल ने सोलहवीं लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में क्षेत्र में रेलवे स्टेशनों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का प्रश्न उठाया। ज्ञात रहे दैनिक भास्कर के सांचौर भीनमाल संस्करण में28नवंबर को रानीवाड़ा रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के अभाव को लेकर खबर प्रकाशित कर सांसद का ध्यान समस्याओं की ओर दिलवाया गया था।
सांसद पटेल ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से प्रश्न करते हुए कहा कि क्षेत्र में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं। राजस्थान के जालोर, सिरोही रोड, मारवाड़ भीनमाल, आबूरोड, रानीवाड़ा तथा मोदरान स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय, टिन शेड, प्रतीक्षालयों जैसी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की कमी हैं। सरकार एवं रेलवे विभाग की इन रेलवे स्टेशनों को आधुनिकीकरण के बारे में क्या योजना हैं।
इसपर रेल राज्यमंत्री सिन्हा ने बताया कि जालोर एवं आबूरोड रेलवे स्टेशनों का आदर्श स्टेशनों के तहत विकसित किया गया हैं। रानीवाड़ा एवं मोदरान रेलवे स्टेशन ‘ई‘ श्रेणी के स्टेशन हैं। सुविधाओं में सुधार तथा रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण एक सत्त प्रक्रिया हैं।