पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेडारू सकूरगढ़ नए राजस्व ग्राम घोषित

डेडारू-सकूरगढ़ नए राजस्व ग्राम घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोरजिले की भीनमाल तहसील के मूल राजस्व ग्राम निंबावास में से डेडारू एवं चितलवाना तहसील के मूल राजस्व ग्राम भवातरा में से सकूरगढ़ को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया गया हैं। कलेक्टर (भू.अ.) डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 (1956 का अधिनियम 15) की धारा 16 के प्रावधानों के अनुसरण में जिले की भीनमाल तहसील के मूल राजस्व ग्राम निंबावास में से डेडारू को नया राजस्व ग्राम घोषित किया गया हैं। जिसका क्षेत्रफल 369.52 हैक्टेयर तथा जनसंख्या 874 हैं। इसी तरह चितलवाना तहसील क्षेत्र के मूल राजस्व ग्राम भवातरा में से सकूरगढ को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया गया हैं जिसका क्षेत्रफल 400.81 हैक्टेयर जनसंख्या 361 हैं।