पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेरह चक्कियां तोड़ी

तेरह चक्कियां तोड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ में प्रशासन के हाथ कुछ नहीं लगा

भिवाड़ी| अवैधखनन रोकने के लिए पुलिस सहित अन्य विभागाें को दिए गए जिला कलेक्टर के निर्देश के तहत गुरुवार को भिवाड़ी के आसपास के क्षेत्र में आपरेशन ग्रीन के तहत अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान चौपांकी थाना क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में पत्थर पीसने की करीब एक दर्जन अवैध चक्कियां ध्वस्त की गई। पुलिस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान व्यवधान पैदा करने के आरोप में पुलिस ने शांतिभंग के आराेप में तीन जनों को गिरफ्तार किया।

चौपांकी थाना प्रभारी सुणीलाल मीना ने बताया कि एसडीएम तिजारा सुरेश यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भिवाड़ी ठाकुर चंद्रशील, सहायक पुलिस अधीक्षक किरण कंग, एसएचओ भिवाड़ी, वन विभाग की टीम के अलावा आरएसी और क्यूआरटी दल की मौजूदगी में संयुक्त कार्रवाई करते हुए मेंहदीका गांव में 13 अवैध चक्कियां तोड़ी गई। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई मे कुछ चक्कियों को जब्त भी किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस दौरान कार्रवाई में बाधा पहुंचाने वाले सलीम पुत्र सफेद, ताहिर पुत्र महमूद और सगीर पुत्र हमीद निवासी चीलखो को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई की सूचना के बाद उद्दनवास, कुलावट सहित चूहड़पुर के आसपास के गांवों मे अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई।

रामगढ़. माणकी में जांच करती टीम।