अलवर. तिजारा. कस्बे के मेगा हाइवे रोड खलीलपुरी मोड 132 केवी जीएसएस पावर हाउस के पास एक टैंपो कार की टक्कर से सात जने घायल हो गए घायलों में से तीन को अलवर रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोपहर बाद किशनगढ़बास की ओर से एक टैंपो सवारियों से भर कर तिजारा की ओर रहा था। वहीं टैंपो के पीछे शिफ्ट कार भी तिजारा रही थी।
कस्बे के अलवर-भिवाडी मेगा हाईवे रोड खलीलपुरी जीएसएस पावर हाउस के पास कार टैंपो से टकरा गया। जिसमें टैंपो का बैलेंस बिगड़ गया ओर टैंपो पलट गया जिससे टैंपो में सवार सिराजुद्दीन पुत्र सिरदारा मौया, करण सिंह पुत्र छंगा सिंह राईखेड़ा, धर्म चन्द्र पुत्र रणवीर, राम देवी पत्नी राजबीर, विजेंद्र पुत्र नरेन्द्र, असगरी पत्नी सिराजुद्दीन मौया एक अज्ञात सहित सात जने घायल हो गए।
सभी घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा तिजारा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिनमें से 4 जनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी तथा एक अज्ञात व्यक्ति विजेंद्र कर्ण सिंह सहित तीन जनों का अलवर रैफर कर दिया। कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। देर शाम तक थाने में घायलों टैंपो चालक मालिक की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।