पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सकारात्मक सोच से जीवन में बदलाव लाएं : अवधेशानंद

सकारात्मक सोच से जीवन में बदलाव लाएं : अवधेशानंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. खैरथल. कस्बे में शनिवार को शिरडी वाले सांई बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान साई भक्तों ने सांई बाबा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना आरती कर खीर का प्रसाद वितरित किया। जिसमें महेन्द्र मुरजानी, महेश आसीजा, अमीत पोपटानी, कालू बालानी, राजू आसीजा, अशोक खजनानी, केशव चाण्डवानी ने व्यवस्थाओं को बनाए रखा।
वही हनुमान पहाड़ी पर स्थित सांई बाबा मंदिर में आयोजित सांई बाबा जन्मोत्सव में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा सांई बाबा मंदिर में जन्मोत्सव के तहत शनिवार सांय को 51 किलो का केक काटकर सांई बाबा को भोग लगाकर आरती के पश्चात केक का प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें सैकडों श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सांई बाबा की प्रतिमा के दर्शन किये। जन्मोत्सव की व्यवस्थाएं सांई सेवा मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से संभाली गई

भिवाड़ी. जूनापीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने काली खोली धाम पर भागवत कथा के तीसरे दिन कहा कि मानव सकारात्मक सोच रखे। हम मन, वचन एवं कर्म से नकारात्मक विचार निकाल दे तो जीवन में बदलाव ला सकते है।
आचार्य श्री के अनुसार सर्व प्रथम हमारे मन में विचार आते है जिनके अनुसार हम कर्म करते है और कर्म के अनुसार ही हमारा जीवन ढल जाता है अत: हमारे मन में अच्छे विचार आएं इसके लिए हमें हमारे मन से नकारात्मक विचार निकालने होंगे एवं सकारात्मक विचारों का संचार करना होगा।
उन्होंने मानव मन के तीन प्रकार तमो गुण, रजो गुण सतो गुण की व्याख्या करते हुए कहा कि हमारे कर्म इन गुणों के अनुसार ही तय होते है। तमो गुण की प्रधानता होने पर मानव अमानवीय कर्म करता है। रजो गुण की प्रधानता होने पर मानव मानवीय स्वभाव नुसार कार्य करता है एवं सतो गुण की प्रधानता होने पर मानव दैवीय कार्य करता है, महान कार्य करते है।
हम अपने विचारों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर इन गुणों की मात्रा अपने विचारों में बढ़ा सकते है। शनिवार को आयोजित कथा में विधायक मामन सिंह यादव ने बाबा का आशिर्वाद लिया।